फिरोजाबाद ठाकुर महासभा चंद्र नगर की महिला शक्ति द्वारा शिवम् रेस्टोरेंट में हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने थीम के अनुसार हरे रंग के परिधान पहनकर भाग लिया। मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम फिरोजाबाद श्रीमती कामिनी राठौर और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सिरसागंज श्रीमती रंजना गुरुदत्त सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में मल्हार, पहेली, सर्वश्रेष्ठ डांस, सर्वश्रेष्ठ मेहंदी, बेस्ट आउटफिट और हरी-भरी छुईमुई जैसे प्रतियोगिताएं हुईं।
तीज क्वीन का खिताब श्रीमती पूजा जादोंन और मुनमुन सिंह को मिला।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा धाकरे, जिला अध्यक्ष श्रीमती कुंती जादोंन, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट अनीता सिंह, महानगर प्रभारी डॉ वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना सिंह ने किया।
#Firozabad #HariyaliTeej #ThakurMahsaba #ChandraNagar #WomenPower #FestivalNews
---