Public App Logo
फिरोजाबाद जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण,पुलिस ने 1 दिन में निपटाई 54 शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के घर/मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या पुलिस ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। दिनांक 17-08-2026 को जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 54 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। फिरोजाबाद पुलिस का उद्देश्य है शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान करना। #Firozabad #FirozabadPolice #IGRS #JanShikayat #UPPolice #BreakingNews --- - Firozabad News