सतना परेड ग्राउंड में बवाल: मीडिया पास होने के बावजूद एक्टिविस्ट से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
सतना (मध्य प्रदेश): स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर सतना के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पुलिसकर्मी पर सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के साथ धक्का-मुक्की करने का गंभीर आरोप लगा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित एक्टिविस्ट अमन मिश्रा का कहना है कि उनके पास कार्यक्रम की कवरेज के लिए प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक मीडिया पास मौजूद था। इसके बावजूद, जब वे मैदान में वीडियो कवरेज कर रहे थे, तब मौके पर तैनात पुलिसकर्मी राहुल सिंह ने उन्हें रोका और उनके साथ बदसलूकी व धक्का-मुक्की की।
घटना के वक्त मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों और वरिष्ठ अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। आधिकारिक पास होने के बाद भी हुई इस घटना को लेकर स्थानीय पत�