बहराइच मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की हद: इलाज के
अभाव में महिला पुलिसकर्मी के पति की मौ त!
बहराइच
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की अनदेखी से कानपुर
निवासी 35 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार की दर्दनाक मौ त हो गई।
पेट दर्द और सांस की तकलीफ होने पर बहराइच में तैनात
महिला पुलिसकर्मी पत्नी रिचा अपने पति को शाम 5:30
पर इमरजेंसी लेकर पहुँची थीं।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती तो कर लिया और परिजनों से कहा कि "कोई सीरियस बात नहीं है", लेकिन इसके बाद किसी ने मरीज की सुध नहीं ली।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने
इमरजेंसी में लिखें सीयूजी नंबर पर दो बार कॉल किया,
लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया। आखिरकार सही समय
पर इलाज न मिलने के कारण शैलेन्द्र ने तड़प-तड़प कर दम
तोड़ दिया।
जब खाकी वर्दी में तैनात महिलाकर्मी अपने पति
की जान नहीं बचा सकीं, तो आम जनता का इस अस्पताल
में क्या हाल होता होगा?