SIR प्रक्रिया को लेकर सपा ने उठाए सवाल, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग
बहराइच। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
वार्ता में SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेस वार्ता के दौरान मांग की गई कि जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं