बारां में चरागाह भूमि पर कथित कब्जे के विरोध में दंडवत स्वतंत्रता दिवस के समारोह स्थल पहुंचा एक युवक
चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर कलक्टर व सांसद को देने आया ज्ञापन
बारां। चरागाह भूमि पर कथित कब्जे के विरोध में एक व्यक्ति ने स्वतंत्रता दिवस पर मंडी मैदान से दंडवत करते हुए जिला कलेक्टर और सांसद को ज्ञापन देने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को समझाइश दी। बाद में प्रशासन की ओर से मामले में चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद उसने दंडवत यात्रा रोक दी
Sangod, Kota | Aug 15, 2026