कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में आया चोर, दुकान के बाहर से चुराई मोपेड
सीसी टीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात,
मोपेड सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के ने बताया सुबह दुकान पहुंचने पर एक मोपेड गायब मिली। CCTV फुटेज देखने पर एक बुजुर्ग शख्स पुलिस की ड्रेस में नजर आया। उसके हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में डायरी-कागज थे। वह काफी देर तक सड़क पर खड़ा होकर आने-जाने वाले बाइक सवारों को रुकने का इशारा करता रहा। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया।
Sangod, Kota | Aug 16, 2026