नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और घुसपैठ की रोकथाम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में रविवार को बढ़नी कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह रहे। अभियान में हियुवा, भाजपा, कर्म योगी परिवार सहित विभिन्न राष्ट्र व हिन्दुत्ववादी संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में भारत में एक विशेष वर्ग के लोगों के अवैध घुसपैठ की रोकथाम, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और नेपाल भारत सीमा पर अवैध मस्जिद, मकतब व मदरसे के निर्माण को रोकने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और सीमा सुरक्षा व अवैध घुसपैठ के विरोध से संबंधित संदेश लिखे पंपलेट लेकर मालगोदाम तिराहे स�
Korba, Korba | Aug 16, 2026