स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न, तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में निवाड़ी के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया द्वारा हुई इस रिहर्सल के दौरान विभिन्न परेड दलों ने मार्चपास्ट का अभ्यास किया।
इस दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाले अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया। समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड निवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकीं हैं। कलेक्टर श्रीमती भिड़े द्वारा तमाम विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
#IndependenceDay #jansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026