BAGHPAT DESK : बागपत के छछरपुर गांव में 92 वर्षीय किसान इंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव खेत में नलकूप के पास खून से सना मिला।
इंद्र अविवाहित थे और अपने भतीजे चंद्रपाल के साथ रहते थे। वह अक्सर नलकूप के कमरे में ही सोते थे। रविवार रात भी वह खेत पर सो रहे थे।
सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, इंद्र के सिर, चेहरे और कमर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।
एसपी सूरज कुमार राय और इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। भतीजे की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।