बागपत: रंजिश में युवक को छत से फेंकने का आरोप, भाई पर रॉड से हमला
बागपत के शरफाबाद गांव में दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपियों ने एक युवक को छत से फेंक दिया।
आरोप है कि युवक को बचाने पहुंचे उसके भाई पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। वहीं, बचाव के लिए पहुंची बहन के साथ भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सीओ से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Baghpat Police
#Baghpat #BaghpatNews #BreakingNews #Sharafabad #CrimeNews #UPPolice #Trending #ViralNews