खेती किसानी में समृद्ध मंदसौर जिला
तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मुख्यमंत्री डॉ यादव
मंदसौर में बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती किसानी तथा औषधी फसलों में समृद्ध मंदसौर जिला अब तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। ऐट लेन एक्सप्रेस वे, गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट, पशुपतिनाथ लोक जैसी कई सौगातें जिले को मिली है। आगामी दिनों में मंदसौर नीमच जिलो को एयरपोर्ट सुविधा, परिवहन सेवा की बसों के माध्यम से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से मंदसौर जिले से जुड़कर बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। कृषि उपज मंडी परिसर मंदसौर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक चेयरमैन श्री महेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मनुप्रिया यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, श्री कपिल यार्दे, श्री कप्तान सिंह, श्री मनोज लदवे, पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, श्री योगेंद्र सिंह चुंडावत, श्री धीरज पाटीदार, श्री चंद्रप्रकाश पन्डा, श्री रणजीत सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री महेश जुनवाल, श्री विजय सुराणा, श्री शिवराज सिंह, श्री गौरव अग्रवाल, श्री गणपत सिंह आंजना, श्री मदन लाल राठौर, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, उपसंचालक कृषि श्री रवीन्द्र मोदी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में नवीन तकनीक के माध्यम से मंदसौर जिला श्रेष्ठ खेती किसानी कर रहा है। जिले में औषधि फसले भी उल्लेखनीय है। एक जिला एक उत्पाद के तहत मंदसौर जिले के लहसुन की भी प्रतिष्ठा है जिसकी ब्रांडिंग मार्केटिंग शासन द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा अब किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली दी जाएगी जिससे किसान को रात्री में सिंचाई का झंझट नहीं रहेगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव-गांव में दुग्ध समितियां बनाई जा रही हैं। ऑर्गेनिक घी और दूध की योजना साकार हो रही है दुग्ध उत्पादन 12% से बड़ाकर 20% वृद्धि करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा पर कार्यक्रम आयोजित करके उन्नत पशुपालकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश शासन किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित है शासन ने सिंचाई योजनाओं के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है। किसान हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। सोयाबीन फसल में पीला मोजैक बीमारी का सर्वे करवाया गया है। उपज से उद्यम योजना क्रियान्वित की जा रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है अर्थव्यवस्था का आधार है किसान का स्थान सर्वश्रेष्ठ है।
अपेक्स बैंक चेयरमैन श्री महेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अन्नदाता किसानों के हित में कृत संकल्पित मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया जाकर किसान हित में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। किसानों को भरपूर बिजली दी जा रही है अब दिन में भी भरपूर बिजली दी जाकर किसानों को रात्री में सिंचाई की झंझटों परेशानी से छुटकारा दिलाया जा रहा है। शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिया जा रहा है, किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा के कार्य प्रदेश में चल रहे हैं, प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर देश हित में कार्य किया जा रहा है, मध्य प्रदेश में 255 करोड रुपए लागत के दुग्ध संयंत्र का प्रावधान किया गया है, दुग्ध उत्पादक किसानों को कई सुविधा दी जा रही हैं, प्रदेश शासन ने गांव में मकान का दस्तावेजीकरण करवा कर सौगात दी है, इससे अब संपत्ति पर बैंक से ऋण प्राप्त हो सकता है अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं मध्य प्रदेश में राज्य परिवहन की बस सेवा प्रारंभ कर दी गई है।
श्री राजेश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि किसान हित में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। 0% ब्याज पर फसल ऋण, भरपूर बिजली जैसे कई कार्य उल्लेखनीय हैं। मध्य प्रदेश शासन हमेशा किसान के साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में श्री कप्तान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसान की समृद्धि के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों से प्राप्त सुझाव और उनकी मांग अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा किसान हित में नीतियां बनाई जा रही है।
पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेती को लाभ को धंधा बनाने का कार्य मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। शासन द्वारा बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भावांतर राशि का लाभ देने के लिए पंजीयन किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिले के उन्नत कृषकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
#मंदसौर
#Mandsaur
3 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026