हजारीबाग DTO में हजारों ड्राइविंग लाइसेंस लंबित, टुनू गोपे ने DC से त्वरित कार्रवाई की मांग की
हजारीबाग : जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में कथित देरी का मामला सामने आया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष टुनू गोपे ने 3 अक्टूबर को हजारीबाग उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि हजारों ड्राइविंग लाइसेंस लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर चुके हैं, फिर भी उन्हें लाइसेंस नहीं मिला है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।
टुनू गोपे ने बताया कि इस देरी के कारण कई युवाओं के रोजगार पर असर पड़ा है, खासकर जो चालक पदों पर चयनित हैं लेकिन समय पर लाइसेंस न मिलने से उनकी नौकरी संकट में है। साथ ही, लंबित लाइसेंस के चलते वाहन चालकों को पुलिस जांच और चालान का डर भी बना रहता है। उन्होंने DTO कार्यालय में बिचौलियों और कथित भ्रष्टाचार की भी चिंता जताई है।
उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि लंबित लाइसेंसों की समीक्षा कर उ