Public App Logo
पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र के वीरों की भूमि चौदकोटगढ़ी में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने पूरे जोश और गरिमा के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर वीर शहीदों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कविंद्र इस्टवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने कहा कि चौदकोटगढ़ी वीरांगना तीलू रौतेली की भूमि है, जिसकी मिट्टी में वीरता, साहस और देशभक्ति की गौरवशाली गाथाएं रची-बसी हैं। #chobattakhal #tilurauteli #ekeshwar - Pauri News