Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
amitlatherkarsola
No video available
2
गरीब, अलल पंख अनुराग है, सुन्न मंडल रहे थीर दास गरीब उद्धारिया, सतगुरु मिले कबीर ।। #newsalerts #newsupdates
Bhiwani, Bhiwani
| Mar 15, 2024
#newsalerts
#newsupdates
MORE NEWS
भिवानी में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च #bhiwani #viral #trending #bjp #reels
Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026
भिवानी में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च #bhiwani #viral #trending #bjp #news
Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन सुशासन और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय प्रतीक : वीरेंद्र कौशिक भिवानी, 16 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव के प्रथम आगमन पर एक विशेष परिचय बैठक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक की शुरुआत भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठन के प्रति निस्वार्थ समर्पण की अविरल धारा रहा है। उन्होंने देश में राजनीतिक शुचिता और विकास आधारित सुशासन की जो नींव रखी, वह आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संगठन के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्र प्रथम की नीति ही भाजपा के कार्यकर्ताओं का मूल मार्गदर्शन करती है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में परिचय बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने जिला प्रभारी को जिले की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान जिला महामंत्री रेखा राघव के पति अशोक राघव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नन्दराम धानिया, संदीप श्योराण, वरुण श्योराण महेंद्रगढ़ प्रभारी, मनोहर सिंह, रवि महमिया, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, सुनील शर्मा , विशालजीत सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक बिड़लान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंदरपाल, रविन्द्र बापोड़ा, जिला सचिव सुनील डावर, सुशीला, पिंकी नागर, अमित महता, लवकेश बंटी, नरेंद्र तालु, जिला एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र लांगयान, जिला मन की बात प्रमुख राजकुमार जमालपुर, बीएलए-1 भिवानी विधानसभा दिनेश वर्मा, बीएलए-1 लोहारु विधानसभा कमलेश भोडूका, बीएलए-1 तोशाम विधानसभा रमेश लालावास, महिला मोर्चा प्रभारी बबीता तंवर, एससी मोर्चा प्रभारी धर्मबीर दहिया, मंडल अध्यक्ष नविता तंवर, रोहताश चौहान, सुनील सांगवान, मुरारी लाल शर्मा, जगत कौशिक, प्रदीप मुंढाल, विकी महता, जिला मीडिया सह प्रभारी नितिन भारद्वाज, जिला आईट प्रमुख अंकित पालुवास, सोशल मीडिया प्रमुख सूर्या प्रताप, मंडल प्रभारी सुनील तलेजा, रामकिशन शर्मा कुडल, राजपाल कड़वासरा, सुनील शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026
धनाना के खेल क्रांति के जनक स्व. कुलजीत उर्फ सिप्पा की जयंती पर रक्तदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवाओं को मिली प्रेरणा स्व. कुलजीत सिंह सिप्पा ने अपनी लग्न से धनाना को हैंडबॉल नर्सरी के रूप में किया स्थापित : नफे सिंह घणघस भिवानी, 16 अगस्त : ग्रामीण भारत में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले और सैंकड़ों युवाओं का भविष्य संवारने वाले धनाना हैंडबाल जनक स्व. कुलजीत उर्फ सिप्पा के जन्मदिवस के अवसर पर धनाना स्थित जाटु खाप चौरासी के ऐतिहासिक चबूतरे पर एक भव्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य सामाजिक प्रबुद्धजनों और खाप प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घणघस खाप हरियाणा के प्रधान काला शेखपुरा मौजूद रहे। साथ ही नरेश मांढी, कमल प्रधान और एईटीओ पवन घणघस विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय घणघस खाप के प्रधान प्रेम कुमार ने की। घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह घणघस ने बताया कि स्व. कुलजीत उर्फ सिप्पा का ग्रामीण खेल जगत में योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में केवल खेल को बढ़ावा ही नहीं दिया, बल्कि युवाओं को सही दिशा दिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया। सिप्पा के मार्गदर्शन और कठोर प्रशिक्षण की बदौलत करीब 250 युवाओं ने खेल कोटे व अपनी प्रतिभा के दम पर सरकारी नौकरियां हासिल कीं। वर्तमान में करीब 200 से 250 खिलाड़ी हैंडबाल में राष्ट्रीय स्तर पर गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारतीय सेना की शायद ही कोई ऐसी हैंडबाल टीम हो, जिसमें गांव धनाना का खिलाड़ी शामिल न हो। कार्यक्रम के दौरान घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह घणघस ने स्वर्गीय कुलजीत सिप्पा के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. कुलजीत उर्फ सिप्पा केवल एक कोच या खिलाड़ी नहीं थे, वे हमारे समाज के सच्चे राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने अपनी लगन से धनाना को हैंडबाल की नर्सरी के रूप में स्थापित किया। आज यदि सैकड़ों परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं और हमारे युवा देश की रक्षा व खेल मैदानों में तिरंगा लहरा रहे हैं, तो इसका श्रेय सिप्पा की सोच को जाता है। उनकी जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर नशामुक्त समाज और खेल के प्रति समर्पित होना चाहिए।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026
बेटी का विधायक घनश्याम सरार्फ व वाईस चेयरमैन ने बढ़ाया हौंसला...
Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026