उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम के अकाउंट्स विभाग में कार्यरत कर्मचारी दिलीप चौहान की अशोक नगर स्थित सरकारी क्वार्टर से गिरने से मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। दिलीप चौहान नगर निगम की ओर से आवंटित क्वार्टर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे।
आधी रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल दिलीप चौहान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह दो मंजिला इमारत से दुर्घटनावश गिरे या मामला आत्महत्या से जुड़ा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
#Breking #News #india #trending #viral
Rajasthan, India | Sep 29, 2026