✅ हरदा डिग्री कॉलेज में खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा एवं ‘माय युवा भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में हरदा डिग्री कॉलेज हरदा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर के युवाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सीधा लाइव संवाद आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को अपने विचार और सुझाव सीधे साझा करने का अवसर मिला।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरदा नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान एवं हरदा डिग्री कॉलेज के संचालक श्री गिरिश कुमार सिंहल उपस्थित रहे। नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री गोयल ने अपने संबोधन में युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी श्री प्रतीक शर्मा एवं यूथ आइकॉन खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इन्होंने अपने जीवन संघर्ष, खेल यात्रा और सफलता के अनुभव साझा करते हुए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान उपस्थित युवाओं के लिए खेल पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों से खेल जगत से जुड़े सवाल पूछे गए तथा सही जवाब देने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी श्री सत्येंद्र सिंह परिहार एवं डॉ मनोरमा चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीयन कराने और ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज’ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे प्रतिभागी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मंच तक पहुँच सकें। इस दौरान माय भारत वॉलेंटियर श्री शुभम ढोके एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक श्री देवेंद्र ढाका, श्री आभास व्यास, श्री धीरज गहलोद, श्री संदीप कड़ोले, श्री पुनीत गुर्जर, श्री कान्हा कड़ोले, श्री सौरभ सोनी, श्री सचिन सोनी, श्री सक्षम सोनकर सहित बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#PMYuvaSamvad #MYBharat
#NationalSportsDay #ViksitBharat
#Harda #हरदा