✅ केन्द्रीय मंत्री ने एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा की
केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री डी.डी. उइके ने पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जिले में एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने ग्राम कुसिया, तलाई टप्पर, हंडिया नर्मदा पुल, भंवरतलाब एवं करूणा धाम पांईन्ट पर आमजन के यातायात को सुगम बनाने के लिये आवश्यकता अनुसार सर्विस रोड़ अथवा अंडर पास बनाने के लिये कहा। साथ ही उन्होने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की व्यवस्थाएं इस तरह की हो कि सम्पूर्ण राजमार्ग दुर्घटना मुक्त बन सके। इस दौरान उन्होने हरदा जिले में सड़कों के विस्तार के प्रस्ताव बनाने के लिये भी एनएचएआई के अधिकारियों से कहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Durgadas Uikey
Jansampark Madhya Pradesh
National Highways Authority of India - NHAI
#Harda #NHAI #RoadSafety
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026