पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है। पीओके में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और असीम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना को फाइनल अल्टीमेटम दिया है। कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों पर ज्यादती नहीं रोकते हैं तो हालात का बेकाबू होना तय है। कमेटी ने सुरक्षबलों की कार्रवाई के खिलाफ मुजफ्फराबाद तक मार्च निकालने की बात कही है। इससे शहबाज शरीफ और असीम मुनीर के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है।
कमेटी ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी और रावलकोट में खाने-पीने की चीजों की आवाजाही रोकने का आरोप पाक फौज पर लगाया है। JAAC नेता उमर नजीर कश्मीरी ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है लेकिन पाकिस्तानी सेना बल प्रयोग कर रही है। ये जारी रहता है तो कमेटी को बड़े पैमाने पर लामबंदी का ऐलान करना पड़ेगा, जिसमें मुजफ्फराबाद की ओर लॉन्ग मार्च शामिल
Korba, Korba | Aug 16, 2026