शबरी जलप्रपात में 18 घंटे बाद मिला जैतवारा के युवक का शव
सतना। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने यूपी के चित्रकूट जिले के मारकुंडी स्थित शबरी जलप्रपात गया जैतवारा क्षेत्र के किटहा निवासी सुनील पुत्र मोतीलाल कोरी (25) मंगलवार को सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से गहरे कुंड में गिरकर डूब गया। सूचना पर मारकुंडी पुलिस और प्रशिक्षित गोताखोरों ने सर्चिंग शुरू की, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह एसडीईआरएफ ने दोबारा तलाश शुरू की और करीब 18 घंटे बाद दोपहर 1 बजे सुनील का शव पानी से बरामद कर लिया। परिजनों के आग्रह पर शव को मझगवां लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।#ShabriWaterfall #Satna #Jaitwara #Accident #SDERF BreakingNews