मंझनपुर: हरियाली तीज पर कौशाम्बी पुलिस लाइन में सजी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कौशाम्बी पुलिस लाइन में वामा सारथी की अध्यक्षा शोभा वर्मा के नेतृत्व में हरियाली तीज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, उत्साह और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवारों के बच्चों ने गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।