हनुमान बेनीवाल का अल्टीमेटम: 1 घंटे में फैसला करो, वरना हाईवे जाम और कलेक्ट्रेट घेराव
श्रीगंगानगर। कचरा प्लांट के विरोध को लेकर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जिला प्रशासन को एक घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। बेनीवाल ने साफ कहा कि यदि निर्धारित समय में कचरा प्लांट को निरस्त करने की मांग नहीं मानी गई तो हाईवे जाम किया जाएगा और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता जारी है। बेनीवाल के अल्टीमेटम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हुए हैं।
#हनुमानबेनीवाल #आरएलपी #श्रीगंगानगर #मांझुवास #कचराप्लांटविरोध #हाईवेजाम #कलेक्ट्रेटघेराव #राजस्थानराजनीति #बड़ीखबर #ताज़ाखबर #जनआक्रोश #राजस्थानसमाचार #डीयूसीन्यूजराजस्थान #वायरलखबर #ब्रेकिंगन्यूज #श्रीगंगानगरन्यूज #राजस्थानअपडेट #जनताकीआवाज #ट्रेंडिंगन्यूज #लोकलन्यूज
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 1, 2026