Narendra Modi नरेंद्र मोदी के हेड के तौर पर 25 साल पूरे, 12 सालों में बतौर पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले
संगरिया की आवाज़।
राजनीति में बतौर हेड 25 साल का सफर किसी भी नेता के लिए एक लंबी और महत्वपूर्ण यात्रा मानी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे किए हैं। उनका यह सफर गुजरात (2001) के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ था और अब वे प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इस खास मौके पर दिल्ली में उन्होंने ‘श्री विनायक मंदिर’ में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करने वाले हैं।
25 साल की जनसेवा
इस खास मौके पर पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने करीब 13 वर्षों तक गुजरात की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 2014 से 2019 और 2019 से 2024 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी उन्हें बधाई दी। कैबिनेट ने 25 वर्षों की लगातार सेवा को लेकर प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की भावना का उल्लेख किया गया। यह अवसर उनके लंबे सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
Vijay Singh Beniwal ✍️
संगरिया की आवाज़
प्रधानमंत्री कार्यकाल के 10 प्रमुख फैसले