बूंदी जिले में ईआरसीपी (ERCP) परियोजना के निर्माण कार्य के मिक्सर सीमेंट गिट्टी मिक्सर गिरने से बड़ा हादसा
मिक्सर के नीचे दबे कई मजदूर, एक मजदूर की मौत, दो अन्य मजदूर घायल
बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र के गुहाटा में सोमवार दोपहर बाद महत्वाकांक्षी ईआरसीपी (ERCP) परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट स्टोर सायलो सैल (मिक्सर सीमेंट गिट्टी) गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मिक्सर के नीचे कई मजदूरों के दबने की सूचना मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. वहीं, आसपास मौजूद मजदूर और लोग बचाव के लिए दौड़े. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं.
गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया. हादसा उस समय हुआ जब गुहाटा क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे ईआरसीपी परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था. अचानक भारी मिक्सर सीमेंट गिट्टी के गिरने से उसके आसपास काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिक्सर के नीचे मजदूरों के दबे होने की सूचना के बाद अन्य श्रमिकों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. भारी मशीन के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने पूरी ताकत लगा दी.
Sangod, Kota | Aug 18, 2026