पीलीबंगा: AGTF और पुलिस की संयुक्त दबिश, 4 संदिग्ध हिरासत में
पीलीबंगा पुलिस ने जयपुर से आई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला विशेष टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीमों ने चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी कर 4 संदिग्धों को डिटेन किया है। पकड़े गए व्यक्तियों का संबंध स्थानीय व बाहरी आपराधिक गिरोहों से होने का अंदेशा है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।