गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन: AGTF ,20 टीमों हनुमानगढ़ पुलिस ने 17 थाना क्षेत्रों में 50 स्थानों पर एक साथ मारा छापा, 15 संदिग्ध डिटेन
#Lalbahadurbhakhar #Rajasthanpolice
हनुमानगढ़। जिले में सक्रिय गैंगस्टरों, हार्डकोर अपराधियों और उनके मददगारों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त प्रहार किया है। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के 17 थाना क्षेत्रों में 150 पुलिस कर्मीयों ने एक साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर कुल 15 संदिग्धों को डिटेन किया गया।
20 टीमों ने 50 स्थानों पर एक साथ दी दबिश
जयपुर से आई AGTF की विशेष टीमों के साथ स्थानीय क्यूआरटी (QRT), डीएसटी (DST) और जिला पुलिस बल की कुल 20 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। राजस्थान पुलिस की टीमों ने पहले से चिन्हित हार्डकोर अपराधियों, लॉरेंस बिश्नोई व अन्य गिरोहों से जुड़े संपर्कों और संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी कर अलसुबह एक साथ विभिन्न जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे पीलीबंगा से 4 ,रावतसर से 4 ,हनुमानगढ़ टाउन से 2, संगरिया से 2 ,भिरानी से 2, नोहर से 1 कुल 15 संदिग्धों को डिटेन किया गया है
डिटेन किए गए सभी संदिग्धों को अज्ञात स्थानों और संबंधित थानों में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इनके मोबाइल डेटा, बैंक खातों के लेन-देन, अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और जेल में बंद या विदेश में बैठे गैंगस्टरों से इनके संपर्कों की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ पूरी होने के बाद आगामी गिरफ्तारियों और गिरोह के नेटवर्क को लेकर विस्तृत खुलासा किया जाएगा।