Public App Logo
Profile Picture

L.b.Bhakhar

@usr12255612
283Followers
1Following
17 वीं राज्यस्तरीय खोखो खेल प्रतियोगिता
17 वीं राज्यस्तरीय खोखो खेल प्रतियोगिता श्री राम आदर्श विद्या मंदिरउच्च माध्यमिक विद्यालय पक्का भादवा
मारपीट का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम
17 वीं राज्यस्तरीय खोखो खेल प्रतियोगिता श्री राम आदर्श विद्या मंदिरउच्च माध्यमिक विद्यालय पक्का भादवा
मारपीट का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम पुलिस थाने में दिया परिवाद
Video 5
जयपुर में ACB ने सांगानेर सदर थाने के ASI महेश चंद मीणा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ACB के अनुसार, आरोपी एक पिकअप छोड़ने और मामले में सहपरिवादी को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद 1 अक्टूबर को ट्रैप कार्रवाई की गई। रिश्वत की रकम आरोपी की जींस की जेब से बरामद हुई।

ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ और आगे की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए ACB हेल्पलाइन 1064 या WhatsApp नंबर 94135-02834 पर संपर्क करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur nis:value=Jaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaipurnews nis:value=JaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=acb nis:value=ACB nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bribery nis:value=Bribery nis:enabled=true nis:link/>
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता: 10 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में ली जाएगी शपथ, डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे आमजन
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबहादुर_भाखर nis:value=लालबहादुर_भाखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मानसिक_स्वास्थ्य_माह nis:value=मानसिक_स्वास्थ्य_माह nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=mandarpan nis:value=ManDarpan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajmamta nis:value=RajMamta nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=mansemajbootrajasthan nis:value=ManSeMajbootRajasthan nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=आपणो_अग्रणी_राजस्थान nis:value=आपणो_अग्रणी_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthrajasthan nis:value=HealthRajasthan nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=mentalhealthawareness nis:value=MentalHealthAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthangovt nis:value=RajasthanGovt nis:enabled=true nis:link/>

जयपुर।
प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ‘मानसिक स्वास्थ्य माह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 10 अक्टूबर को राज्यभर में व्यापक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य शपथ अभियान चलाया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल फोन से निर्धारित क्यूआर (QR) कोड स्कैन करके या आधिकारिक डिजिटल पोर्टल [https://ihmslite.rajasthan.gov.in/manas](https://ihmslite.rajasthan.gov.in/manas) पर जाकर ऑनलाइन शपथ ले सकते हैं तथा अपना ई-प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभियान के सफल संचालन के लिए प्रमुख शासन सचिव ने विभिन्न सरकारी विभागों, स्कूल-कॉलेजों एवं सामाजिक संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य ध्येय "स्वस्थ मन, सशक्त युवा, समृद्ध राजस्थान" की संकल्पना को साकार करना है।
पीलीबंगा रामलीला रिहर्सल
पीलीबंगा रामलीला रिहर्सल
Video 10
पीलीबंगा की बेटी मोनिका जाखड़ ने रचा इतिहास, आरएएस (RAS) में चयन होकर क्षेत्र का नाम किया रोशन
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबहादुर_भाखर nis:value=लालबहादुर_भाखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilibanganews nis:value=pilibanganews nis:enabled=true nis:link/> #
पीलीबंगा।
पीलीबंगा क्षेत्र की होनहार बेटी मोनिका जाखड़ ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में अंतिम चयन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मोनिका के चयन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
मोनिका जाखड़, चुन्नीलाल जाखड़ की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और नियमित अध्ययन की बदौलत प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में यह मुकाम हासिल किया है।
परिणाम जारी होते ही परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने मोनिका और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के अन्य युवाओं और खासकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया।
मोनिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर किए गए कड़े परिश्रम को दिया है।
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
हनुमानगढ़ जंक्शन: नवरत्न अस्पताल में बच्चे के इलाज पर देर रात फूटा परिजनों का गुस्सा, 'अस्पताल फूंकने' की धमकी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबहादुर_भाखर nis:value=लालबहादुर_भाखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilibanga nis:value=Pilibanga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> 
हनुमानगढ़  स्थानीय नवरत्न अस्पताल के बाहर देर रात एक बच्चे के इलाज को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बच्चा पिछले चार दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था। परिजनों का आरोप है कि अचानक चिकित्सक ने उन्हें बच्चे को किसी अन्य अस्पताल ले जाने की बात कह दी, जिससे परिजन आक्रोशित हो उठे।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बच्चे की स्थिति ऐसी थी कि उसे रेफर करने की आवश्यकता थी, तो यह जानकारी चार दिनों तक क्यों छिपाई गई और पहले क्यों नहीं दी गई। इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर के बाहर माहौल गरमा गया। हंगामे के दौरान अस्पताल को आग लगाने तक की धमकी दिए जाने की बात सामने आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही जंक्शन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बच्चे की बीमारी की वास्तविक स्थिति और चिकित्सकीय लापरवाही से जुड़े आरोपों की आधिकारिक व स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
जिस मामले में 5 दिन जेल में रहे, अब विधायक पर हुई fir हाई कोर्ट ने की रद्द
Video 18
Video 19
मुगलों की बहू की दास्तान: तंगहाली में कटी जिंदगी, पानी में ब्रेड डुबोकर पाले बच्चे; कभी जिस खानदान का था लाल किला, आज वहां भी टिकट लेकर जाती हैं रजिया सुल्ताना
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबहादुर_भाखर nis:value=लालबहादुर_भाखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilibanga nis:value=Pilibanga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> 
कभी जिस सल्तनत के इशारे पर हिंदुस्तान की हुकूमत चलती थी और दिल्ली का लाल किला जिनकी शान का गवाह रहा, उसी मुगल खानदान की बहू आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा की एक तंग बस्ती में किराए के कमरे में गुमनाम जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पड़पोते मिर्जा बेदार बख्त की बेवा रजिया सुल्ताना बेगम की दास्तान शाही अतीत और मौजूदा मुफलिसी के गहरे फासले को बयां करती है।
महज 12 साल की उम्र में शाही खानदान की बहू बनीं रजिया ने जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव बेहद करीब से देखे हैं। पति के इंतकाल के बाद दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने के लिए उन्होंने कभी जिल्दसाजी की, तो कभी लाख की चूड़ियां बनाईं और चाय की दुकान तक चलाई। उन्होंने अपने बच्चों को पानी में ब्रेड डुबोकर खिलाया, मगर कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया।
आज महज 6 हजार रुपये की मामूली पेंशन के सहारे दिन काट रहीं रजिया को अपने ही पुरखों के बनाए लाल किले में कदम रखने के लिए आम सैलानियों की तरह टिकट खरीदना पड़ता है। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर खड़ी रजिया की अब सिर्फ इतनी सी तमन्ना है कि हुकूमत उनके परिवार के ऐतिहासिक वजूद को पहचान दे और उन्हें सर छिपाने के लिए एक अदद अपनी छत नसीब हो सके।
पीलीबंगा: सरकारी अस्पताल के सामने लैब पर लगे एसी को चुराने की कोशिश नाकाम, खोलकर भागे चोर; नशेड़ियों के बढ़ते आतंक से व्यापारियों में रोष
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबहादुर_भाखर nis:value=लालबहादुर_भाखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilibanga nis:value=Pilibanga nis:enabled=true nis:link/> 
पीलीबंगा। कस्बे में नशेड़ी तत्वों और असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात चोरों ने सरकारी अस्पताल के सामने स्थित 'जनता लेबोरेट्रीज एंड डिजिटल एक्स-रे सेंटर' पर लगे एसी को निशाना बनाने की कोशिश की, हालांकि वे इसे ले जाने में नाकाम रहे और एसी को खोलकर मौके से फरार हो गए।
लेबोरेटरी संचालक इंद्र बिश्नोई ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दीवार पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट को खोलने की पूरी कोशिश की। गनीमत रही कि किसी हलचल या रुकावट के चलते चोर एसी को ले जाने में सफल नहीं हो सके और उसे आधा-अधूरा खुला छोड़कर भाग निकले।
संचालक ने कस्बे में बढ़ते नशे और अपराध पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में स्मैक व अन्य नशा करने वाले तत्वों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ये नशेड़ी दिन में दुकानों और प्रतिष्ठानों की रेकी करते हैं और रात होते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी धान मंडी यार्ड में दुकानों पर लगे एसी से कीमती सामान और तांबे के पाइप चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
पीड़ित संचालक ने बताया कि वे इस मामले को लेकर पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाएंगे। वहीं, कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और नशे के आदी असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की पुरजोर मांग की है।
Video 22
पीलीबंगा जॉन नंबर 16
पीलीबंगा: कार की चाबी देने से इनकार पर कृषि उपकरण छीने, जान से मारने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
लालबहादुर भाखर 
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)।
पीलीबंगा थाना क्षेत्र के जाखड़ांवाली गांव में कार की चाबी देने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत तीन जनों द्वारा ट्रैक्टर से कृषि उपकरण जबरन ले जाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़ित भजनलाल ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह आरोपी राकेश, संदीप और रामकिशन उसके घर पहुंचे और कार की चाबी मांगने लगे। भजनलाल द्वारा चाबी देने से मना करने पर तीनों आक्रोशित हो गए। इसके बाद आरोपियों ने रामकिशन के ट्रैक्टर से करीब 40 हजार रुपये की कीमत का शीलर, सब्बल और बर्मा जबरन जोड़ लिया और ले जाने लगे। जब भजनलाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
परिवादी का आरोप है कि मुख्य आरोपी राकेश हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति का है और उसने करीब 7 महीने पहले भी उसके साथ मारपीट करवाई थी। इसके अलावा अन्य आरोपी संदीप के खिलाफ भी पूर्व में मामले दर्ज हैं। परिवादी ने आरोपियों से अपने और परिजनों के जान-माल पर खतरा जताते हुए कानूनी सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक चैनदान को सौंपी है।