उज्जैन: महाकाल मंदिर की नीलकंठ पार्किंग का निरीक्षण, प्रशासक ने दिए सुगम दर्शन व यातायात के निर्देश 🛕🚗
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने श्री महाकाल महालोक स्थित नीलकंठ प्रवेश द्वार और सर्फेस पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैदल श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, कतार प्रबंधन (बैरिकेडिंग) और वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। प्रशासक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़ और वाहनों के दबाव के समय यातायात सुचारू रखा जाए तथा पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल व्यवस्थागत सुधार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #MahakalLok #UjjainTraffic #MPNews UjjainAdministration