Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
शेखपुरा: #शेखपुरा के मौसम विभाग ने जिले में शनिवार को वारिस की... - Sheikhpura News
tilak173
No video available
14
शेखपुरा: #शेखपुरा के मौसम विभाग ने जिले में शनिवार को वारिस की चेतावनी
Sheikhpura, Sheikhpura
| Mar 13, 2021
#शेखपुरा
#other
MORE NEWS
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 18, 2026
सुल्तानगंज से जल भर कर देवघर के लिए पैदल यात्रा। हर हर महादेव
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 18, 2026
चेवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने सांसद अरुण भारती को सौंपा आवेदन। विकास के नाम पर धांधली और अवैध वसूली का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई का सांसद ने दिया आश्वासन। चेवाड़ा नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर वार्ड सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को जमुई सांसद अरुण भारती से मुलाकात कर एक आवेदन सौंपा। वार्ड सदस्यों ने नगर पंचायत में विकास के नाम पर कथित धांधली, अवैध रूप से वसूली और सरकारी योजनाओं के धरातल पर सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने का आरोप लगाया। वार्ड सदस्यों का कहना है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर कागजों पर योजनाएं दिखाई जा रही हैं, लेकिन धरातल पर उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। वार्ड सदस्यों का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय में ही विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता बरती जा रही है।चेवाड़ा नगर पंचायत के 9 वार्ड सदस्यों और प्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। धरना समाप्त कराने के लिए सांसद अरुण भारती ने वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ड सदस्यों से बातचीत की थी और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद वार्ड सदस्य जिला समाहरणालय पहुंचे और सांसद अरुण भारती को आवेदन सौंपकर नगर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड सदस्यों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा चेवाड़ा नगर पंचायत में विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की। सांसद अरुण भारती ने सभी वार्ड सदस्यों और प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को गंभीरता से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चेवाड़ा नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 18, 2026
साइबर सुरक्षा अभियान-2026 को लेकर उच्च विद्यालय, सर्वा, बरबीघा( शेखपुरा ) में जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की उपस्थिति में में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। साइबर सुरक्षा अभियान-2026 के तहत आज उच्च विद्यालय, सर्वा, बरबीघा, शेखपुरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा विद्यार्थियों के साथ साइबर सुरक्षा विषय पर संवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही साइबर जागरूकता के लिए तैयार किए गए AI आधारित लघु वीडियो का भी प्रदर्शन/जारी किया गया, ताकि आमलोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को साइबर अपराध के प्रति सजग एवं सतर्क रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही, छात्र एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार का समस्या होने पर सीधे संवाद के लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया गया।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 18, 2026
टाउन हॉल, शेखपुरा में सर्वोत्तम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन। एक वर्ष में कंपनी ने अर्जित किया 14 लाख 66 हजार से अधिक का लाभ। जीविका है जिला प्रशासन का अभिन्न अंग : जिला पदाधिकारी शेखपुरा जिले के सदर प्रखण्ड अंतर्गत संचालित सर्वोत्तम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा मंगलवार, दिनांक: 18 अगस्त 2026 को शहर के टाउन हॉल में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आम सभा में समिति की प्रतिनिधि जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना के विषय में बताया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुमार द्वारा किया गया। इनके साथ-साथ डीपीएम जीविका, सर्वोत्तम जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सचिव दीदी ने भी सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वार्षिक आम सभा में सहकारी समिति की गतिविधियों और शुद्ध लाभ पर बात करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को मिशन मोड में क्रियान्वित करने में जीविका दीदियों की सहभागिता सराहनीय है। जीविका, जिला प्रशासन के एक अभिन्न अंग के रूप में कार्य कर रही है और समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ अनेकों प्रशासनिक कार्यों में जीविका मदद कर रही है, जिसके लिए जीविका के डीपीएम को श्रेय दिया और पूरी जीविका की टीम की सराहना की। इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संतोष कुमार सोनू ने संकुल संघ को पिछले वित्तीय वर्ष हुए 14 लाख 66 हजार 295 रुपये के शुद्ध लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सतत् जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं, दीदी अधिकार केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों और दीदी के रसोई में कार्य कर रही महिलाओं को हो रहे लाभ के बारे में बताया। सदर प्रखण्ड के जीविका बीपीएम सुधांशु द्वारा सामुदायिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों में लगी जीविका दीदियों की जानकारी दी गई। साथ ही साथ गत वर्ष सामुदायिक संगठनों को उपलब्ध कराये गए ऋण, सामुदायिक सेवा प्रदाताओं एवं अन्य कैडरों को दिए गए प्रशिक्षण इत्यादि की जानकारी इस आम सभा के माध्यम से दी गई। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में अर्जित किए गए 14 लाख 66 हजार 295 रुपये के लाभ के बारे में बताया और बैठक में भाग लेने आयी समिति की लगभग तीन सौ से अधिक सदस्य दीदियों को संकुल संघ द्वारा एक वर्ष में हुए लाभ-हानि इत्यादि की जानकारी दी। इस अवसर पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित दीदियों ने अपना अनुभव साझा किया और अपने आत्मनिर्भरता की कहानी उपस्थित लोगों से साझा की। उन दीदियों को संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सचिव दीदी द्वारा सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, शेखपुरा सदर द्वारा जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें जीविकोपार्जन के क्षेत्र में और आगे बढ़ने हेतू प्रोत्साहित किया गया। डीआरसीसी के प्रबंधक द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक, रोजगार प्रबंधक, संचार प्रबंधक, प्रशिक्षण अधिकारी, प्रखण्ड इकाई की पूरी टीम एवं संकुल संघ की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ-साथ सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित हो कर इस कार्यक्रम को संपन्न किया।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 18, 2026