रामपुर विधायक शफीक अहमद अंसारी से हुई आत्मीय मुलाकात,श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का दिया आमंत्रण।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के अपना दल के विधायक शफीक अहमद अंसारी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय महासचिव जनाब शाहनवाज अहमद कैफी एवं ईमाम गजाली ने विधायक शफीक अहमद अंसारी को आगामी 8 अक्टूबर को लखनऊ के दयालबाग स्थित इन इको रिजॉर्ट, आईटी होटल-03, सुशांत गोल्फ सिटी, अमर शहीद पथ, सुल्तानपुर रोड में आयोजित होने वाली पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
विधायक शफीक अहमद अंसारी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की सहमति जताई।