लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत नेता रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि (8 अक्टूबर) को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।बैठक में PHED मंत्री संजय सिंह, कुंवर असीम खान साहेब बिहार, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफ़ी एवं ईमाम गजाली सहित उत्तर प्रदेश के सम्मानित पार्टी साथियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के विचार, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।