Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

जमुई: जिला प्रशासन द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में अलग- अलग समय पर बुधवार की शाम 4:00 बजे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें डीएम नवीन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा से जिला पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में रंगा रहा। चारों दिशा चौक चौराहे पर 'भारत माता की जय' , 'जय हिंद' झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयघोषों तथा देशभक्ति गीतों की धुनों से गूंज उठा। वहीं इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधी, प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों, आईसीडीएस कार्यकर्ताओं तथा जीविका दीदियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। वहीं झाझा प्रखंड में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने स्वयं तिरंगा – यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं जमुई प्रखंड में आयोजित तिरंगा–यात्रा का अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने नेतृत्व किया। इसके साथ ही जिले के अन्य सभी प्रखंडों में नामित वरीय पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए तिरंगा यात्रा को अपना नेतृत्व देते हुए सफल बनाया। झाझा में आयोजित तिरंगा यात्रा' के दौरान लोगों की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जिसने देशभक्ति के उत्साह को राष्ट्रप्रेम में बदल दिया। यात्रा के पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि, "यह तिरंगा यात्रा सिर्फ हाथ में तिरंगा लेकर चलने की यात्रा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदर्शित करने और समाज के हर नागरिक को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम और सुअवसर है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हमारा देश है, इसीलिए हमारे सभी व्यक्तिगत या सामाजिक हितों से ऊपर सदैव राष्ट्रहित की भावना होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि 'देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण रखने के लिए राष्ट्र के प्रत्येक प्रतीक के प्रति आदर और सम्मान का भाव मन में संजोना तथा उसे प्रदर्शित करना हम सभी देशवासियों का सर्वोच्च नैतिक और नागरिक कर्तव्य है। इसलिए मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि राष्ट्रहित और राष्ट्रीयता की भावना को सदैव सर्वोपरि रखें, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव बनाए रखें और इसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा अभियान –2026 को जन-जन तक पहुँचाकर इसे जिले ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।" #jamuitopnews #zilaprashasn #viralpost #dmjamui

Jamui, Jamui | Aug 13, 2026

MORE NEWS

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम झंडा तोलन करने पहुंचे #viralvideo #shaadi #hpnewsjamui

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम झंडा तोलन करने पहुंचे #viralvideo #shaadi #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई: तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भि^ड़ं-त पांच लोग घा^य^ल

जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बन्धौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार ट^/क्^कर हो गई। इस दु^र्घ^टना में एक बाइक पर सवार साल और बहनोई तो दूसरी बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम पुत्री घा^य^ल हो गए। यानि दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग बुरी तरह घा^य^ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा^य^लों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया है, यहां दो लोगों की हा^ल^त गं^भी^र बनी हुई है। एक बाइक पर सवार घा^य^लों की पहचान झाझा के इस्लामनगर निवासी मो. सोहराब और बहनोई धनियठिका गांव निवासी मो. इश्तियाक के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार घा^य^लों में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गांव निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी व पुत्री सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। #jamui #jamuiPolice #jamuitopnews #Exident

जमुई: तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भि^ड़ं-त पांच लोग घा^य^ल जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बन्धौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार ट^/क्^कर हो गई। इस दु^र्घ^टना में एक बाइक पर सवार साल और बहनोई तो दूसरी बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम पुत्री घा^य^ल हो गए। यानि दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग बुरी तरह घा^य^ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा^य^लों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया है, यहां दो लोगों की हा^ल^त गं^भी^र बनी हुई है। एक बाइक पर सवार घा^य^लों की पहचान झाझा के इस्लामनगर निवासी मो. सोहराब और बहनोई धनियठिका गांव निवासी मो. इश्तियाक के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार घा^य^लों में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गांव निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी व पुत्री सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। #jamui #jamuiPolice #jamuitopnews #Exident

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत 

झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे,  इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar

जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे, इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस फाउंडेशन में 21 बेटियों का शादी का खर्च उठाएंगे और एक बेटी का खर्च दिलीप शाह करेंगे #viralvideo #hpnewsjamui #trendingvideo #shaadi

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस फाउंडेशन में 21 बेटियों का शादी का खर्च उठाएंगे और एक बेटी का खर्च दिलीप शाह करेंगे #viralvideo #hpnewsjamui #trendingvideo #shaadi

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी

जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: जिला प्रशासन द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में अलग- अलग समय पर बुधवार की शाम 4:00 बजे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें डीएम नवीन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा से जिला पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में रंगा रहा। चारों दिशा चौक चौराहे पर 'भारत माता की जय' , 'जय हिंद' झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयघोषों तथा देशभक्ति गीतों की धुनों से गूंज उठा। वहीं इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधी, प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों, आईसीडीएस कार्यकर्ताओं तथा जीविका दीदियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। वहीं झाझा प्रखंड में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने स्वयं तिरंगा – यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं जमुई प्रखंड में आयोजित तिरंगा–यात्रा का अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने नेतृत्व किया। इसके साथ ही जिले के अन्य सभी प्रखंडों में नामित वरीय पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए तिरंगा यात्रा को अपना नेतृत्व देते हुए सफल बनाया। झाझा में आयोजित तिरंगा यात्रा' के दौरान लोगों की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जिसने देशभक्ति के उत्साह को राष्ट्रप्रेम में बदल दिया। यात्रा के पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि, "यह तिरंगा यात्रा सिर्फ हाथ में तिरंगा लेकर चलने की यात्रा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदर्शित करने और समाज के हर नागरिक को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम और सुअवसर है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हमारा देश है, इसीलिए हमारे सभी व्यक्तिगत या सामाजिक हितों से ऊपर सदैव राष्ट्रहित की भावना होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि 'देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण रखने के लिए राष्ट्र के प्रत्येक प्रतीक के प्रति आदर और सम्मान का भाव मन में संजोना तथा उसे प्रदर्शित करना हम सभी देशवासियों का सर्वोच्च नैतिक और नागरिक कर्तव्य है। इसलिए मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि राष्ट्रहित और राष्ट्रीयता की भावना को सदैव सर्वोपरि रखें, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव बनाए रखें और इसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा अभियान –2026 को जन-जन तक पहुँचाकर इसे जिले ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।" #jamuitopnews #zilaprashasn #viralpost #dmjamui - Jamui News