कांकेर-गढ़चिरौली बॉर्डर पर नक्सल डम्प का भंडाफोड़, हथियार और प्रिंटर समेत नक्सल सामग्री बरामद
कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। बांदे-छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) सीमा से लगे ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद किया है। डम्प से दो 12 बोर रायफल, कारतूस, प्रिंटर सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले के संवेदनशील एवं सीमावर्ती इलाकों में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा दागुनटोला-पुसगटटा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया।
सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर
Kanker, Kanker | Oct 1, 2026