करैरा में 23 अक्टूबर से श्रीराम कथा, पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन; दो दिन लगेगा दिव्य दरबार
शिवपुरी जिले के करैरा में 23 अक्टूबर से बगीचा सरकार हनुमान मंदिर परिसर में 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 23 अक्टूबर को गणेश पूजन और भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। 24 अक्टूबर से श्रीराम कथा प्रारंभ होगी, जबकि पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दो दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। आयोजन का समापन 30 अक्टूबर को महाभंडारे के साथ किया जाएगा।
Shivpuri Nagar, Shivpuri | Oct 2, 2026