मिशन शक्ति अभियान के तहत मऊ में कक्षा 8 की छात्रा दिशा पटवा को एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कोपागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ढेकवारा में जागृति स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया। छात्रा ने समूह की महिलाओं से डिटर्जेंट पाउडर और टॉयलेट क्लीनर बनाने की प्रक्रिया, गुणवत्ता और विपणन की जानकारी ली। उन्होंने जाना कि किस तरह महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
दिशा पटवा ने विकास भवन में वृक्षारोपण किया, जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। छात्रा ने माचिस की तीलियों से बनाई मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। दिशा का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना और महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए काम करना है। यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।
Maunath Bhanjan, Mau | Oct 14, 2026