Public App Logo
Profile Picture

Mau live

@maulive
715Followers
0Following
घोसी नव निर्माण मंच ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाला तिरंगा यात्रा 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>
पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा व सावन सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण/ भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> 

आज   सायंकाल को पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा सावन सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का निरीक्षण/ भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे ।  
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा स्थल तथा कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया । सावन माह में उमड़ने वाली अपार जन आस्था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश निर्गत किए गए । 
त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र: मंदिर परिसर व मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी (PAC), महिला पुलिस कर्मी एवं एलआईयू (LIU) की सादे वस्त्रों में तैनाती के निर्देश दिए गए ।
24x7 सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी: मंदिर व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर कंट्रोल रूम से निगरानी करने तथा भीड़ प्रबंधन हेतु ड्रोन कैमरों के उपयोग के निर्देश दिए।
सुगम यातायात व रूट डायवर्जन: कांवड़ यात्रियों के निर्बाध आवागमन हेतु विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू करने व मंदिर से उचित दूरी पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए ।
जलभराव व प्रकाश व्यवस्था: श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका व मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । 
अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर: सोशल मीडिया एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।
*पुलिस अधीक्षक की अपील*
"श्रावण मास व कांवड़ यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक है । मऊ पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम देव-दर्शन यात्रा हेतु पूर्णतः कटिबद्ध है। सभी नागरिक एवं श्रद्धालु शांति, सौहार्द व अनुशासन के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न देकर स्थानीय पुलिस का सहयोग करें ।"
मऊ में लूटकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान और बाइक बरामद
<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/> 

9 अगस्त की रात मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल पर हुई थी लूट, बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश; मुख्य आरोपी विकास यादव समेत तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में 9 अगस्त की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है,
मऊ में मेडिकल स्टोर संचालक से कट्टा सटाकर लूट व छिनैती करने वाले आरोपी गिरफ्तार!

<nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> 
गाजीपुर और मऊ के रहने वाले कुल 4 आरोपियों में एक की तलाश अभी भी जारी!

सुमित यादव, नितिन कुमार, विकास यादव और प्रदीप (फरार) ने दिया था लूट को अंजाम!
मऊ साइबर पुलिस ने ठगी के 2.30 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए
<nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> 

घोसी और कोतवाली नगर साइबर टीम की कार्रवाई, यूपीआई के जरिए हुई थी ठगी

मऊ। साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस की साइबर टीम ने यूपीआई के माध्यम से ठगी गई कुल 2 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस करा दी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

साइबर पुलिस टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ठगी की रकम वापस कराई। थाना घोसी साइबर पुलिस टीम ने देवेन्द्र कुमार निवासी कस्बा खास, घोसी के खाते से फ्रॉड किए गए 1 लाख 56 हजार रुपये वापस कराए। वहीं, कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम ने आरव रघुवंशी के खाते से ठगी गई 74 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब या किसी भी बहाने से मांगे जाने वाले OTP, बैंकिंग या यूपीआई संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।
मऊ को मिली 10.24 करोड़ की बड़ी सौगात, बनेगा अत्याधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र

<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> 

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया भूमि पूजन, एक ही केंद्र पर मिलेंगी नगर पालिका की सभी सेवाएं; बुजुर्गों के लिए बनेगा सीनियर सिटीजन सेंटर
दिव्यांगों ने तिरंगा यात्रा निकाल दिखाया देश भक्ति का जज्बा

दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति,  कोपागंज के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया इसमें दिव्यांग जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कोपागंज खंड विकास अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर,  कोपागंज थाने के सामने से भरत मिलाप होते हुए, पुराने कोपा के रास्ते, कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर ब्लॉक डीपीओ कोपागंज अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा कि समिति समाज के मुख्य धारा से दिव्यांगों को सशक्त रूप से जोड़ने का काम करने के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। दिव्यांग मात्र सक्षम ही नहीं बल्कि संकल्पित राष्ट्रभक्त भी है। इस भावना को प्रदर्शित करने के लिए आज इस रैली के माध्यम से दिव्यांगों ने देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

इस अवसर पर दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य  झारखंडेय तिवारी, रामअवध, संदीप सोनकर, सुदामा शर्मा, रामप्रवेश, संजय सिंह, अमित त्रिपाठी आदि सहित सहयोग में राजेश गिरी एवं पवन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडितों का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि-  28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) पीडितों को वापस कराया गया

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से पीड़ितो के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया । 
1.थाना कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक मो0 अनस निवासी थाना कोतवाली जनपद मऊ कुल धनराशि – 9996/- रूपया वापस कराया गया ।
2.थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडित /आवेदक  धीरज कुमार राय पुत्र कृपाशंकर राय निवासी मीरपुर दरियाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ कुल धनराशि – 19,000/- रूपया वापस कराया गया ।  

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=Mau nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/> 

देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में गर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की पताकाओं और रंगोली से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर  गौतम जयसवाल एवं जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। 
ध्वज को सलामी प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य  रवि प्रताप शर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्राइमरी विंग और अपर प्राइमरी विंग तथा सीनियर विंग के बच्चों ने देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किसी ने "वंदे मातरम" पर नृत्य किया, किसी ने शहीदों की गाथा सुनाई, तो किसी ने कविता के माध्यम से भारत की शान का बखान किया। 
विद्यालय में देशभक्ति गीत, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे ने कहा:  
"15 अगस्त हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। हमें संकल्प लेना है कि हम अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।"
उप-प्रधानाचार्य श्री रवि प्रताप शर्मा ने कहा:  
"आज हमारे बच्चों ने जिस जोश और देशप्रेम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। सेंट जेवियर्स में हम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति भी जगाते हैं।"
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया और "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम" के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मऊ में स्वतंत्रता दिवस पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया ध्वजारोहण 

<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कैलेंडर तिराहे के पास डिवाइडर से टकराई सरकारी बस, बाल-बाल बचे यात्री

<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> 

 शुक्रवार शाम कैलेंडर तिराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रही एक सरकारी बस अचानक सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
दि हेरिटेज नर्सिंग होम के तरफ से सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>
सांसद अफजाल अंसारी की कुर्क जमीन कोर्ट के आदेश पर मुक्त, प्रशासन ने बेटी नूरिया को खेत पहुंचकर सौंपी संपत्ति

<nis:link nis:type=tag nis:id=ghazipur nis:value=Ghazipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ghazipurnews nis:value=GhazipurNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=MauNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=Mau nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मऊ पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान
<nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> 

जनपद मऊ पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, बाजार एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, वाहनों एवं सामान की जांच तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही होटल/ढाबा संचालकों को आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए जा रहे हैं।

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वतंत्रता दिवस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु मऊ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
15 अगस्त को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट 
<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>
मऊ पहुंचे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर संजीव सिंह 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
नगर पालिका अध्यक्ष मऊ अरशद जमाल
<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>
मऊ में साइबर ठगी के 14,698 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए

मऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 14,698 रुपये वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अल्तमश रशीद के खाते से धोखाधड़ी कर कुल 14,698 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए थे। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध की शिकायत वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराई। शिकायत थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम को प्राप्त हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने तत्काल संबंधित स्तर पर कार्रवाई शुरू की और ठगी की रकम को होल्ड कराया। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के बाद 14 अगस्त 2026 को पूरी 14,698 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर नितेश प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।

साइबर टीम में उपनिरीक्षक सपना (नोडल अधिकारी), उपनिरीक्षक तृप्ति पांडेय (सहायक नोडल अधिकारी), आरक्षी प्रिया सिंह, अंतिमा कुमारी, अजीत चौरसिया और अशोक कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें, ताकि रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
बीजेपी नेत्री सीता राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऊर्जा मंत्री को घेरा
<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=MAU nis:enabled=true nis:link/>