Public App Logo
*कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चांदन में छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण* जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के निदेशानुसार आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चांदन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक एवं जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा कुशलपूर्वक किया गया। इस दौरान ट्रेनर नीलेश कुमार सिंह ने विद्यालय की छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए विभिन्न सेल्फ-डिफेंस तकनीक और दांव-पेचों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं हुईं सम्मानित प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं—उर्मिला कुमारी, पूनम सोरेन, ममता बेसरा, श्रीमती मरण्डी, मनीषा टुडू, पूजा कुमारी, करीना कुमारी, जसमी, सुनिया टुडू तथा पिंकी मरण्डी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। इन सभी छात्राओं को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के लोगोयुक्त सिरामिक मग, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन अन्ना जी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। - Banka News