Public App Logo
Profile Picture

Banka District Administration

@DPROBanka
11831Followers
3Following
बांका जिले में किराए के भवनों में संचालित कुल 498 आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में 
    समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अतिरिक्त कमरे उपलब्ध हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाए।

जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है, वहां निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उप विकास आयुक्त, बांका को दिया गया, ताकि संबंधित प्रावधानों के तहत भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया, जिनके भवनों में मामूली मरम्मती की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आवश्यक मरम्मती कराकर इन भवनों को बेहतर स्थिति में लाया जाए, ताकि बच्चों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि किराए के भवनों पर निर्भरता कम हो और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बेहतर सरकारी भवनों में किया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त, बांका‌ सहायक अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में योजना एवं विकास विभाग के अंतर्गत जिला योजना कार्यालय, बांका एवं कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, बांका द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
      बैठक में विभिन्न योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत संचालित सभी अपूर्ण योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति सुनिश्चित करते हुए उन्हें शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 

जिला पदाधिकारी द्वारा कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने के कारण कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन से स्पष्टीकरण की मांग की गई।

पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना की समीक्षा के दौरान सभी अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा आवंटन से संबंधित मामलों में विभाग से पत्राचार कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड निर्माण योजना के अंतर्गत अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थल की संयुक्त जांच सुनिश्चित की जाए। संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।

शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत बिजपुर में वर्कशेड निर्माण योजना के लिए स्थल की अनुपलब्धता के मामले में संबंधित कार्यपालक अभियंता, अंचलाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, बांका को समन्वय स्थापित कर संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
नीति आयोग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान अमरपुर एवं बेलहर से संबंधित योजनाओं की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने तथा संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, बांका, योजना सहायक, जिला योजना कार्यालय, संबंधित सहायक एवं कनीय अभियंता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा संयुक्त रूप से तेलडीहा मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए कतारबद्ध होने वाले स्थानों पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मंदिर परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु एवं सुरक्षित रूप से हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंदिर परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि पूजा के दौरान गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को विशेष रूप से रात्रि के समय सतर्क रहने तथा अपने कर्तव्यों का तत्परता से निर्वहन करने को कहा गया।
मंदिर परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वच्छता कर्मियों की शिफ्टवार प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया, ताकि पूजा के दौरान नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सके। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े एवं छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को विद्युत तारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने तथा उपयोग में लाए जाने वाले तारों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी जर्जर विद्युत तारों की अपने स्तर से जांच कराकर उनका प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया।
वहीं, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने तथा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त चापाकल की आवश्यकता होने पर नए चापाकल लगाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल की किसी प्रकार की समस्या न हो।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें, दांतों के स्वच्छता पर ध्यान दें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharhealthcare nis:value=BiharHealthcare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharhealthdept nis:value=BiharHealthDept nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthforall nis:value=HealthForAll nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=oralhealth nis:value=oralhealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=oralhealthmatters nis:value=OralHealthMatters nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teethcare nis:value=teethcare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=strongteeth nis:value=StrongTeeth nis:enabled=true nis:link/>
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत संचालित “उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य” कार्यक्रम के तहत जिले के आदर्श विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, अनुश्रवण एवं शैक्षणिक तथा आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

निर्देश के अनुसार, नामित पदाधिकारी अपने आवंटित आदर्श विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करेंगे तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेंगे। प्रत्येक सप्ताह विद्यालय में एक या अधिक कक्षाओं का स्वयं संचालन कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने तथा पाठ्य-टीका, गृहकार्य एवं कक्षा-कक्ष की गतिविधियों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में आज जिला योजना पदाधिकारी, बांका द्वारा शंभूगंज प्रखंड स्थित एस.एस.एस.के. हाई स्कूल, कुरमाडीह तथा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बांका द्वारा आर.एम.के. इंटर स्कूल, बांका का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रगति तथा उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना है। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब एवं अन्य डिजिटल संसाधनों के उपयोग, उपचारात्मक कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा आदर्श विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण की व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत बांका जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करना और उन्हें आधिकारिक पहचान के साथ-साथ सभी प्रमुख सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
जिले के प्रत्येक प्रखंड में आयोजित इस शिविर में स्थानीय सफाई कर्मियों और स्वच्छता कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों की विस्तृत सुरक्षा जांच (Safety Assessment) की गई, जिसमें कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लेखा-जोखा समेटे ‘डिग्निटी कार्ड’ का वितरण
शिविर का मुख्य आकर्षण सफाई मित्रों को ‘डिग्निटी कार्ड’ (Dignity Card) का वितरण रहा। यह कार्ड सफाई कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा दस्तावेज के रूप में कार्य करेगा। इस डिग्निटी कार्ड में सरकार द्वारा संचालित सभी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा विवरण संकलित है—विशेषकर:
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): पक्के मकान के लाभ से संबंधित विवरण।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं सुरक्षा बीमा योजना: जीवन एवं दुर्घटना सुरक्षा कवच की जानकारी।
अन्य समस्त सरकारी योजनाएं: राशन, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का विवरण, ताकि कर्मियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में पूरी पारदर्शिता और आसानी हो।
‘नमस्ते योजना’ आईडी कार्ड से मिली आधिकारिक पहचान
इसके साथ ही, केंद्र सरकार की ‘नमस्ते’ (NAMASTE - National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी सफाई कर्मियों को उनके आधिकारिक पहचान पत्र (ID Cards) वितरित किए गए। इससे उन्हें मशीनीकृत स्वच्छता प्रशिक्षण, बीमा और योजनांतर्गत अन्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।
"स्वच्छ्ता ही सेवा 2026" अंतर्गत आज  शंभूगंज प्रखंड के स्वच्छ्ता कर्मियों को कैम्प लगाकर "सुरक्षा एवं सम्मान समारोह " का आयोजन किया गया, जिसमे प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतो मे कार्यरत स्वच्छ्ता कर्मियों का मेडिकल से सम्बन्धी जाँच एवं सुझाव, दवा दिया l

<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva2026 nis:value=SwachhataHiSeva2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता_ही_सेवा nis:value=स्वच्छता_ही_सेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुरक्षा_एवं_सम्मान_समारोह nis:value=सुरक्षा_एवं_सम्मान_समारोह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छताकर्मी nis:value=स्वच्छताकर्मी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्य_जांच_शिविर nis:value=स्वास्थ्य_जांच_शिविर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता_कर्मियों_का_सम्मान nis:value=स्वच्छता_कर्मियों_का_सम्मान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कटोरिया_प्रखंड nis:value=कटोरिया_प्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छ_भारत_मिशन nis:value=स्वच्छ_भारत_मिशन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वस्थ_समाज nis:value=स्वस्थ_समाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छ_बांका nis:value=स्वच्छ_बांका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बांका_बिहार nis:value=बांका_बिहार nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, हसिया में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत नाइट ब्लड सर्वे (NBS) की आधिकारिक शुरुआत की गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=फाइलेरिया_उन्मूलन_अभियान nis:value=फाइलेरिया_उन्मूलन_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नाइट_ब्लड_सर्वे nis:value=नाइट_ब्लड_सर्वे nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nightbloodsurvey nis:value=NightBloodSurvey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nbs nis:value=NBS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फाइलेरिया_मुक्त_बांका nis:value=फाइलेरिया_मुक्त_बांका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्य_विभाग nis:value=स्वास्थ्य_विभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन_बांका nis:value=जिला_प्रशासन_बांका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अंशुल_अग्रवाल nis:value=अंशुल_अग्रवाल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वस्थ_बिहार nis:value=स्वस्थ_बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फाइलेरिया_मुक्त_भारत nis:value=फाइलेरिया_मुक्त_भारत nis:enabled=true nis:link/>
"स्वच्छ्ता ही सेवा 2026" अंतर्गत आज  अमरपुर प्रखंड के स्वच्छ्ता कर्मियों को कैम्प लगाकर "सुरक्षा एवं सम्मान समारोह " का आयोजन किया गया, जिसमे प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतो मे कार्यरत स्वच्छ्ता कर्मियों का मेडिकल से सम्बन्धी जाँच एवं सुझाव, दवा दिया l

<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva2026 nis:value=SwachhataHiSeva2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता_ही_सेवा nis:value=स्वच्छता_ही_सेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुरक्षा_एवं_सम्मान_समारोह nis:value=सुरक्षा_एवं_सम्मान_समारोह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छताकर्मी nis:value=स्वच्छताकर्मी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्य_जांच_शिविर nis:value=स्वास्थ्य_जांच_शिविर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता_कर्मियों_का_सम्मान nis:value=स्वच्छता_कर्मियों_का_सम्मान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कटोरिया_प्रखंड nis:value=कटोरिया_प्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छ_भारत_मिशन nis:value=स्वच्छ_भारत_मिशन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वस्थ_समाज nis:value=स्वस्थ_समाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छ_बांका nis:value=स्वच्छ_बांका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बांका_बिहार nis:value=बांका_बिहार nis:enabled=true nis:link/>
जिला प्रबंधक जीविका द्वारा समावेशी आजीविका योजना  एवं अन्य जीविका योजनाओं के आगे की प्रक्रिया की जानकारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=समावेशीआजीविकायोजना nis:value=समावेशीआजीविकायोजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीविका nis:value=जीविका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहारजीविका nis:value=बिहारजीविका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणविकास nis:value=ग्रामीणविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आजीविकासंवर्धन nis:value=आजीविकासंवर्धन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिलासशक्तिकरण nis:value=महिलासशक्तिकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वरोजगार nis:value=स्वरोजगार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आर्थिकसशक्तिकरण nis:value=आर्थिकसशक्तिकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीविकादीदियाँ nis:value=जीविकादीदियाँ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बांका nis:value=बांका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बांका_जिला nis:value=बांका_जिला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसंपर्क_कार्यालय_बांका nis:value=जनसंपर्क_कार्यालय_बांका nis:enabled=true nis:link/>
सावधानी और स्वच्छता अपनाकर दस्त को रखें खुद से दूर।
<nis:link nis:type=tag nis:id=diarrhea nis:value=diarrhea nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजनाओं की भौतिक प्रगति, कार्य पूर्ण करने की निर्धारित समय-सीमा, नहरों की मरम्मत एवं सफाई तथा किसानों के खेतों के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली गई।
समीक्षा के क्रम में सिंचाई प्रमंडल, बांका अंतर्गत इकोरिया वीयर सिंचाई परियोजना के तहत बांकी वितरणी के पुनर्स्थापन कार्य की भौतिक प्रगति 62 प्रतिशत पाई गई। वहीं, चांदन उच्चस्तरीय मुख्य नहर के 20.76 किलोमीटर पर मरम्मत तथा चिहार वितरणी के चयनित स्थलों पर आउटलेट की मरम्मत से संबंधित कार्यों की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत बताई गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी संचालित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, बदुआ जलाशय के द्वितीय चरण के कार्य के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान सिंचाई प्रमंडल, बिजीखोरवा द्वारा निर्धारित प्रपत्र में योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। 
लघु सिंचाई प्रमंडल, बांका अंतर्गत क्रियान्वित सभी सिंचाई योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की अद्यतन एवं विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन के साथ अगली बैठक में उपस्थित होने का भी निर्देश दिया गया। बांका जिलांतर्गत संचालित कुल 11 राजकीय नलकूपों की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी नलकूप चालू अवस्था में पाए गए, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता, लघु सिंचाई से अपूर्ण योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसका संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता, लघु सिंचाई का वेतन अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि किसानों के खेतों के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। जिन नहरों में विभिन्न कारणों से जलप्रवाह बाधित है, उन्हें पुनः क्रियाशील बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से समर्पित करने का निर्देश दिया गया, ताकि सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा मंगलवार को रेफरल अस्पताल, बौंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना और आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस दौरान पाई गई विभिन्न प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत कमियों पर जिला पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को कई सख्त निर्देश जारी किए।

लापरवाही पर सख्त रुख व स्पष्टीकरण:
दंत चिकित्सा विभाग के निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए अनुपस्थित चिकित्सक से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार व कतार प्रबंधन:
ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देखकर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया और प्रबंधन को मरीजों के लिए सुगम एवं समयबद्ध उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व सौम्य व्यवहार रखने की हिदायत दी।
स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने का आदेश:
अस्पताल के प्रथम तल पर अव्यवस्थित ढंग से रखे सामान को देखकर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने तथा संपूर्ण व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों के परिजनों से भी फीडबैक लिया ।
नवनिर्मित सीएचसी 15 दिनों में चालू करने का निर्देश:
बौंसी स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को लेकर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी  15 दिनों के भीतर नए भवन में संचालन शुरू कराने का  निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने और आमजन को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Bihar Health Department 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
आज बांका जिला अंतर्गत कुल 2347 आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आँगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों, लाभार्थियों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वागत समारोह एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए तथा लाभार्थियों के साथ अनुभव साझा किए गए। बच्चों के लिए खेलकूद, गीत, कहानी एवं छोटी-छोटी प्रस्तुतियों जैसी मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह एवं सहभागिता की भावना विकसित हो। साथ ही पोषण एवं स्वास्थ्य संवाद के माध्यम से लाभार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समुचित देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं के प्रति समुदाय को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। आयोजित विभिन्न गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो को विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया गया, ताकि कार्यक्रमों की गतिविधियों एवं जनभागीदारी का समुचित संधारण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।
खेल अधीक्षक, बांका द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 से संबंधित जानकारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन_बांका nis:value=जिला_प्रशासन_बांका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बांका_जिला_प्रशासन nis:value=बांका_जिला_प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=district_administration_banka nis:value=District_administration_Banka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=banka_district_administration nis:value=Banka_district_administration nis:enabled=true nis:link/> 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_स्तरीय_खेल_प्रतियोगिता nis:value=जिला_स्तरीय_खेल_प्रतियोगिता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खेल_प्रतियोगिता_2026_27 nis:value=खेल_प्रतियोगिता_2026_27 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बांका_खेल nis:value=बांका_खेल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खेल_अधीक्षक_बांका nis:value=खेल_अधीक्षक_बांका nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=cheer4bharat nis:value=Cheer4Bharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dilsekhelo nis:value=DilSeKhelo nis:enabled=true nis:link/> 
 <nis:link nis:type=tag nis:id=asiangames2026 nis:value=AsianGames2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=first nis:value=First nis:enabled=true nis:link/>

Samrat Choudhary   Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Lilawaran Natural Farming & Land Revival
अनीमिया मुक्त बिहार की ओर एक मजबूत कदम! ❤️
सही पोषण, नियमित जांच और समय पर उपचार से अनीमिया को मात दें।
आइए, मिलकर बनाएं अनीमिया मुक्त बिहार।

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharhealthdept nis:value=BiharHealthDept nis:enabled=true nis:link/>
आज  जिला पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में जिले की पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। 

    बैठक में सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति, वित्तीय व्यय तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में पंचायत सरकार भवनों की स्थिति, उनके क्रियाशीलता, विद्युत कनेक्शन, बायोमेट्रिक व्यवस्था, फ्लैक्स एवं दीवार लेखन, पंचायत संबंधी कार्यों के संचालन, लोक सेवा केंद्र, जीविका कार्य, डाकघर, सुधा केंद्र, पुस्तकालय तथा आमजनों की पहुंच आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपलब्ध प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 25 निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन हैं 30 अक्टूबर तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित है। 

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की भी प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न प्रखंडों में सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन एवं क्रियाशीलता की स्थिति की जानकारी ली गई तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप, मोक्षधाम एवं अन्य पंचायत स्तरीय योजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वित्तीय प्रगति की समीक्षा
बैठक में 15वीं एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में प्राप्त राशि के विरुद्ध किए गए व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कम व्यय वाले पंचायतों/पंचायत समितियों को चिन्हित कर उपलब्ध राशि का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों में शीघ्र उपयोग करने पर निर्देश दिया गया। 
ग्राम पंचायत स्तर पर 15वीं वित्त आयोग के अंतर्गत कुल प्राप्त राशि में से 21.09.2026 तक लगभग 51 प्रतिशत व्यय दर्ज किया गया है। वहीं पंचायत समिति स्तर पर भी व्यय की प्रगति की समीक्षा की गई और कम प्रगति वाले क्षेत्रों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
स्वच्छता एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन
बैठक में WPU (Waste Processing Unit) की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ग्राम पंचायतों में SWM Rules से संबंधित कार्रवाई तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। उपलब्ध प्रतिवेदन के अनुसार बाराहाट एवं शंभूगंज प्रखंड में कुछ WPU कार्यों में शेष कार्य लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में सोख्ता निर्माण की भी समीक्षा की गई। जिले में कुल 455 लक्षित सोख्तों में से 169 का निर्माण 22.09.2026 तक पूर्ण किया गया है। शेष लंबित कार्यों को अभियान चलाकर पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत IHHL व्यय तथा स्वच्छता से संबंधित चिन्हित स्थलों की सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिले में स्वच्छता हेतु चिन्हित कुल 5598 स्थलों में से 4536 स्थलों की सफाई की प्रविष्टि की जा चुकी है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं, योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा योजनाओं में उपलब्ध राशि का नियमानुसार एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी क्रियाशील पंचायत सरकार भवनों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सरकार भवनों में रोस्टर का दीवार लेखन कराने का निर्देश दिया गया।
15वीं एवं छठी वित्त आयोग की राशि के व्यय की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर  कार्ययोजना तैयार करने तथा नियमानुसार उपलब्ध राशि का समयबद्ध व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प के तहत अधिक से अधिक भवनों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यकतानुसार उनका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर सरकारी भवनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में पंचायतों में संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन तथा आमजनों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचना के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में विगत सप्ताह धनकुड़, धोरैया, सुइया, बौंसी, जमदाहा एवं बेलहर थाना अंतर्गत कुल 08 विभिन्न वाहनों को जब्त करते हुए लगभग 09 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया। साथ ही, संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
समाहर्ता द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध इसी प्रकार नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 31 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
बांका समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

       बैठक में CWJC, MJC, नीलाम पत्र वाद, सेवा संवाद, मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-समाधान पोर्टल सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। 

    गत सप्ताह की तुलना में वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

     सहयोग शिविर के तहत विगत सप्ताह 118 नए परिवाद दर्ज किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    आपदा (मृत्यु) से संबंधित घटनाओं के विरुद्ध लंबित भुगतान की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 1 मामला प्राप्त हुआ है, जबकि 6 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

     संत रविदास विकास शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने शेष लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

   डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 69,027 सर्वे का कार्य किया गया। वहीं फार्मर रजिस्ट्री में 1,075 रैयतों का पंजीकरण तथा प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित 361 कार्य किए गए। फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को कार्ययोजना तैयार कर कार्य में तेजी लाने तथा कार्य में रुचि नहीं लेने वाले कर्मियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

   विशिष्ट दिव्यांग प्रमाण-पत्र की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 146 प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए, जबकि विगत सप्ताह 42 प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए थे। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की समीक्षा के क्रम में 13,024 पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण किया गया। जिला पदाधिकारी ने शेष पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए कैंप आयोजित कर कैंप मोड में कार्य करते हुए सभी पात्र पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

   प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा के क्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।

    ओवरलोडिंग एवं दंड अधिरोपण से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक साप्ताहिक लक्ष्य 22 लाख रुपये के विरुद्ध 15.26 लाख रुपये का शमन किया गया है।  वहीं अवैध खनन के मामलों में 8.35 लाख रुपये की वसूली की गई, जबकि साप्ताहिक लक्ष्य 7.10 लाख रुपये निर्धारित था। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से कार्रवाई की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में निरंतरता बनाए रखने का निर्देश दिया।

      जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 32 आवेदन प्राप्त हुए थे। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 88 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 34 आवेदन प्राप्त हुए थे। कुशल युवा योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा युवाओं को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 32 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 88 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 34 आवेदन प्राप्त हुए थे।
कुशल युवा कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में युवा एवं बच्चे अपने घर वापस आएंगे। इस अवसर का उपयोग करते हुए शिक्षा विभाग एवं विकास मित्रों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजनाओं से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

     एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान के तहत दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 79,219 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। एनीमिया स्क्रीनिंग के मामले में बांका जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। 
      संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान बताया गया कि समीक्षाधीन सप्ताह में सामान्य प्रसव के 1,540 के लक्ष्य के विरुद्ध 896, सी-सेक्शन के 84 के विरुद्ध 45, रात्रिकालीन सी-सेक्शन के 42 के विरुद्ध 3 तथा निजी संस्थानों में प्रसव के 294 के विरुद्ध 64 की उपलब्धि दर्ज की गई।

     वहीं NCD Screening Abhiyan के अंतर्गत 14,08,500 के संचयी लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 3,01,835 स्क्रीनिंग की गई है। इस सप्ताह 89,393 स्क्रीनिंग करते हुए जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि NAAT Testing में 76.10 प्रतिशत, Differentiated TB Care में 90.50 प्रतिशत, निक्षय पोषण योजना (NPY) में 65.90 प्रतिशत तथा TPT में 68.20 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अभियान की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।
 
   समीक्षा के क्रम में आशा चयन की स्थिति की भी जानकारी ली गई। जिले में लक्षित 2,302 आशा के विरुद्ध 2,035 आशा का चयन किया जा चुका है, जो 88.40 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी ने शेष आशा के चयन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला अस्पताल में दवाओं की औसत उपलब्धता का बेंचमार्क 426 के विरुद्ध 350 दवाएं, पीएचसी में 279 के विरुद्ध 234, सीएचसी में 292 के विरुद्ध 259 तथा एडब्ल्यूसी में 100 के विरुद्ध 100 दवाएं उपलब्ध हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा दवाओं की उपलब्धता की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।

  HPV (Cervavac) टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि द्वितीय खुराक के निर्धारित लक्ष्य 11,095 के विरुद्ध अब तक 9,158 लाभार्थियों को द्वितीय खुराक दी जा चुकी है, जो 82.54 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

   जिला पदाधिकारी ने शेष लाभार्थियों को टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मातृ मृत्यु की समीक्षा के दौरान बताया गया कि समीक्षा अवधि में मातृ मृत्यु का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिला पदाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने तथा गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

    जटिल गर्भावस्था (HRP) की पहचान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PMSMA के तहत 1,380 गर्भवती महिलाओं को ANC सेवा प्रदान की गई, जिसमें 120 उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान की गई, जो 8.70 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी ने उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की नियमित निगरानी, आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित संस्थानों से निष्पादित वादों की जानकारी ली गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विगत सप्ताह 150 वादों का निष्पादन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए आगामी सप्ताह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर, लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति को संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अंचल अधिकारी, रजौन, अंचल अधिकारी, बाराहाट एवं अंचल अधिकारी, शंभूगंज से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

     जिला पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का   गुणवत्तापूर्ण अनुपालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
        आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर उनके पोषक क्षेत्र में उपलब्ध अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की संभावनाओं का तलाशने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

  अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, वहां विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्य में तेजी लाते हुए सुधार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
दस्त से बचाव के लिए जागरूक रहें!
दस्त के दौरान निर्जलीकरण से बचाव के लिए ओ.आर.एस. और जिंक का सेवन करें।
साफ-सफाई अपनाएं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharhealthdept nis:value=BiharHealthDept nis:enabled=true nis:link/>
'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान एवं 'विश्व पर्यटन दिवस' के अवसर पर रविवार को फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथा में जिम्मेदार पर्यटन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए ‘एक पौधा माँ के नाम’ थीम पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई कैथा ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया ने की। पौधरोपण के जरिए ग्रामीणों को हरियाली बढ़ाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन और स्वच्छता का आपस में गहरा संबंध है; स्वच्छ और सुंदर वातावरण ही किसी भी क्षेत्र को आकर्षक बनाता है।
इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पंचायत स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी और कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
जीविका: प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM), कम्युनिटी मोबिलाइजर (CM) एवं जीविका दीदियां
पंचायत कर्मी: आवास सहायक, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक (PRS), स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी
जनप्रतिनिधि व ग्रामीण: स्थानीय वार्ड सदस्य, गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण
सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अपने-अपने क्षेत्रों को कचरा मुक्त व हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन "स्वच्छ बांका, स्वस्थ बांका, सुंदर बांका" के सामूहिक उद्घोष के साथ हुआ।
’

'विश्व पर्यटन दिवस' एवं 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के अवसर पर आज पूरे बांका जिले में जिम्मेदार पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर कार्यक्रमों की धूम रही। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जहां स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया, वहीं जिले भर में सघन पौधरोपण कर हरित बांका का संदेश दिया गया।
1. ओढ़नी डैम: सभी पंचायतों के कर्मियों द्वारा सफाई अभियान और मानव श्रृंखला
बांका प्रखंड अंतर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल ओढ़नी डैम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सघन श्रमदान: सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता सुपरवाइजरों (पर्यवेक्षकों) द्वारा डैम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
मानव श्रृंखला से संदेश: सफाई के उपरांत स्वच्छता कर्मियों और सुपरवाइजरों ने ओढ़नी डैम पर मानव श्रृंखला बनाई। इस मानव श्रृंखला के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति एक अच्छा और सकारात्मक संदेश दिया गया।
2. बदुआ डैम: पर्यटन स्थल पर चला सफाई अभियान
चांदन प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बदुआ डैम परिसर में भी वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए डैम परिसर व जलाशय के आसपास फैले प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों की साफ-सफाई की।
सैलानियों और आम नागरिकों को पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
3. 'एक पौधा माँ के नाम': जिले भर में चला सघन पौधरोपण अभियान
जिले में जिम्मेदार पर्यटन एवं अच्छे नागरिक व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर ‘एक पौधा माँ के नाम’ थीम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, बीपीएम (BPM), आवास सहायकों, विकास मित्रों, पंचायत रोजगार सेवकों (PRS), स्वच्छता पर्यवेक्षकों, स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
"स्वच्छ बांका, स्वस्थ बांका, सुंदर बांका" का संकल्प
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बांका जिले में आयोजित इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों को कचरा मुक्त बनाना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पूरे जिले में आयोजित इस अभियान का समापन "स्वच्छ बांका, स्वस्थ बांका, सुंदर बांका" के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचना के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाराहाट थाना अंतर्गत कुल 03 वाहनों को जब्त किया गया।
कार्रवाई के क्रम में संबंधित वाहनों के विरुद्ध लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है। साथ ही, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी सह समाहर्ता द्वारा जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।