Public App Logo
पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल स्टोर का संयुक्त निरीक्षण एनआरएक्स दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड एवं एक्सपायरी दवाओं की हुई जांच स्वास्थ्य विभाग एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड पेटलावद के उप स्वास्थ्य केंद्र पाडलघाटी तथा क्रीधा मेडिकल स्टोर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं एवं दवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई। क्रीधा मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा एनआरएक्स श्रेणी की दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड की जांच की गई। इनमें ट्रामाडोल एवं पैरासिटामोल टैबलेट, एटिजोलम टैबलेट तथा क्लोनाजेपाम एवं एस्सिटालोप्राम टैबलेट सहित संबंधित दवाओं के रिकॉर्ड देखे गए। साथ ही फार्मासिस्ट की उपस्थिति में मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाओं की भी जांच की गई। संयुक्त निरीक्षण दल में डीएचओ-1 डॉ. जितिन भार्गव, डीएचओ-3 डॉ. हेमेन्द्र देवड़ा, औषधि निरीक्षक सुश्री गीतम पथोदिया एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल रहे। Jansampark Madhya Pradesh Indore Commissioner CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP - Jhabua News