धनबाद में CISF के दो अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश की FIR
पेन ड्राइव में मिले तीन ऑडियो क्लिप से शुरू हुई जांच, विभागीय पड़ताल में वित्तीय अनियमितताओं का भी हुआ उल्लेख
कोयला नगरी धनबाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कोयला नगर स्थित CISF यूनिट से जुड़ा बताया गया है। FIR में तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट ओम कुमार तंवर और तत्कालीन महिला इंस्पेक्टर राजलक्ष्मी वर्मा को आरोपी बनाया गया है।
CBI की धनबाद स्थित एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में शिकायत के साथ उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों, पेन ड्राइव, ऑडियो रिकॉर्डिंग और पूर्व में हुई विभागीय जांच को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
शिकायत के साथ दी गई थी पेन ड्राइव
मामले की शुरुआत ऑल इंडिया कोल माइ�