चालकुशा पंचायत में बच्चों ने दिया विकास का संदेश
चालकुशा: पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के लोगों को विकास और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
नाटक में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और पंचायत विकास में आम लोगों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया।