मंझनपुर: सोंधिया के पंचायत सचिवालय में मानदेय भुगतान को लेकर शिकायत, 26,400 रुपये बकाया होने का दावा
कौशांबी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंचायत सचिवालय की व्यवस्थाओं और मानदेय भुगतान को लेकर एक पंचायत सहायक ने विकास विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आठ महीने के मानदेय में कथित रूप से 26 हजार 400 रुपये की कमी बताते हुए बकाया भुगतान कराने की मांग की है। मामला विकासखंड कौशांबी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोधिया से जुड़ा है।