नोएडा: सेक्टर 137 स्थित गुलशन विवांता सोसायटी में शुक्रवार देर रात 10वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 20 वर्षीय युवती (नैनी) की मौत हो गई। मूल रूप से अमरोहा निवासी नैनी पिछले तीन साल से सोसायटी के एक फ्लैट में आईटी इंजीनियर दंपती के बच्चों की देखभाल का काम कर रही थी।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे हत्या और शारीरिक शोषण का मामला बताया है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि युवती ने पहले घर पर जानकारी दी थी कि फ्लैट मालिक ने उसके साथ 3-4 बार छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया था। इस बात का विरोध करने पर वह काम छोड़कर घर आ गई थी, लेकिन मालकिन के मनाने पर दोबारा लौट गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद जब वे सोसायटी पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया।
Korba, Korba | Aug 23, 2026