हाल ही में यूपी सरकार ने 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए थे। इनमें संभल के एसपी रहे केके बिश्नोई का भी नाम है। उनको अब बिजनौर में एसएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को संभल में आयोजित अपने विदाई समारोह में आईपीएस केके बिश्नोई अपने अनुभव याद करते हुए भावुक हो गए। उनके बगल में बैठे डीएम अंकित खंडेलवाल के भी आंसू निकल आए। केके बिश्नोई की विदाई पर उनकी पत्नी आईपीएस अंशिका वर्मा ने इंस्टाग्राम पर खास मैसेज दिया है।
अपनी इंस्टा स्टोरी में अंशिका वर्मा ने लिखा है- मुझे हमेशा से आप पर गर्व है। आपको अगले एसाइनमेंट के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। इस मैसेज के साथ अंशिका ने अपनी और पति की हंसती हुई तस्वीर भी लगाई है। गौरतलब है कि अंशिका वर्मा इस समय बरेली में एसपी साउथ पद पर तैनात हैं। 29 मार्च, 2026 में उनकी केके बिश्नोई के साथ राजस्थान में आयोजित भव्य समारोह में शादी हुई थी। अंशिका और केके बिश्नोई की पहली मुलाकात गोरखपुर में तैन�
Korba, Korba | Aug 23, 2026