Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

parvatpur ka naya hydra piller system Jalaun

Kalpi, Jalaun | Dec 14, 2023

MORE NEWS

तूमेरा में नल कनेक्शन को लेकर विवाद, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप

कोंच/जालौन। तूमेरा गांव निवासी हैदलपुर बाली पत्नी अमर सिंह कोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के अंगद पुत्र रघुवर पाल पर नमामि गंगे योजना के तहत उसके मकान के सामने नल नहीं लगने देने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि विपक्षी कहता है कि चाहे 5-6 लाख रुपये खर्च हो जाएं, लेकिन उसके घर के सामने नल नहीं लगने देगा। 
साथ ही पट्टे की जमीन पर निस्तार और आवागमन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।
 महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर भयभीत करते हैं।

पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई तथा उसके मकान पर नमामि गंगे योजना का नल लगवाने की मांग की है।
#तूमेरा #कोंच #जालौन #नल_कनेक्शन_विवाद #नमामि_गंगे #हैदलपुर_बाली #अमर_सिंह_कोरी #अंगद_पाल #रघुवर_पाल #पुलिस_अधीक्षक_जालौन #एसपी_जालौन #कोंच_पुलिस #जल_जीवन_मिशन #नल_कनेक्शन #गांव_का_विवाद #धमकी_का_आरोप #गाली_गलौज #निष्पक्ष_जांच #पुलिस_कार्रवाई #जालौन_न्यूज़ #कोंच_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #उत्तर_प्रदेश_न्यूज़ #ग्रामीण_समाचार

तूमेरा में नल कनेक्शन को लेकर विवाद, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप कोंच/जालौन। तूमेरा गांव निवासी हैदलपुर बाली पत्नी अमर सिंह कोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के अंगद पुत्र रघुवर पाल पर नमामि गंगे योजना के तहत उसके मकान के सामने नल नहीं लगने देने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विपक्षी कहता है कि चाहे 5-6 लाख रुपये खर्च हो जाएं, लेकिन उसके घर के सामने नल नहीं लगने देगा। साथ ही पट्टे की जमीन पर निस्तार और आवागमन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर भयभीत करते हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई तथा उसके मकान पर नमामि गंगे योजना का नल लगवाने की मांग की है। #तूमेरा #कोंच #जालौन #नल_कनेक्शन_विवाद #नमामि_गंगे #हैदलपुर_बाली #अमर_सिंह_कोरी #अंगद_पाल #रघुवर_पाल #पुलिस_अधीक्षक_जालौन #एसपी_जालौन #कोंच_पुलिस #जल_जीवन_मिशन #नल_कनेक्शन #गांव_का_विवाद #धमकी_का_आरोप #गाली_गलौज #निष्पक्ष_जांच #पुलिस_कार्रवाई #जालौन_न्यूज़ #कोंच_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #उत्तर_प्रदेश_न्यूज़ #ग्रामीण_समाचार

Kalpi, Jalaun | Aug 18, 2026

कालपी में चोरों का आतंक!

 तहसील-कोतवाली से चंद कदम दूर सूने मकान में साढ़े तीन लाख की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल

कालपी नगर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
 रविवार की रात तहसील परिसर और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित गणेशगंज मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए।
 घटना की जानकारी सोमवार सुबह ताले टूटे मिलने पर हुई, जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

गणेशगंज निवासी राजा भइया कुशवाहा अपनी पत्नी बबली, पुत्र रोहित, शिवम और पुत्री नंदनी के साथ रोजगार के सिलसिले में फतेहपुर के खागा में रहते हैं, जहां वह चाट का ठेला लगाते हैं।
 कालपी स्थित मकान में ताला लगा हुआ था।
 इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने कमरे और बक्से के ताले तोड़कर सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया समेत अन्य जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।

गृहस्वामी के मुताबिक बड़े बेटे की शादी तय हो चुकी थी और शादी के लिए बनवाकर रखे गए जेवर भी घर में रखे थे।
 चोरी के बाद परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तथा रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात सामने आई है।

लगातार चोरियों से उठ रहे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चोर तहसील और कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर सूने मकान को निशाना बना सकते हैं, तो नगर के अन्य मोहल्लों में आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी मजबूत है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते करीब एक माह में इंदिरा नगर, अदलसराय, रामगंज, तरीबुल्दा सहित कई मोहल्लों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
खास बात यह है कि कई घटनाओं में सूने मकानों को ही निशाना बनाया गया।
 इसके बावजूद चोरों तक पुलिस की पहुंच नहीं बन पा रही है।

पुलिस गश्त पर भी सवाल

पुलिस की ओर से लगातार गश्त और पिकेट व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन लगातार हो रही चोरियों ने इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस की सक्रियता इतनी प्रभावी है तो चोर बार-बार सूने घरों को चिन्हित कर वारदात कैसे कर रहे हैं?

क्या चोरों का कोई गिरोह नगर में सक्रिय है?
क्या सूने मकानों की पहले से रेकी की जा रही है?
रात की पुलिस गश्त आखिर किन इलाकों में हो रही है?
पिछली चोरी की घटनाओं में पुलिस को कितनी सफलता मिली?
क्या पुलिस ने पुराने चोरों और संदिग्धों की निगरानी बढ़ाई है?
तहसील-कोतवाली के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था चोरों को रोकने में क्यों नाकाम रही?

इन सवालों के जवाब अब कालपी की जनता पुलिस से चाह रही है। 
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन लगातार चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने रात में प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

#राजा_भइया_कुशवाहा #बबली_कुशवाहा #रोहित_कुशवाहा #शिवम_कुशवाहा #नंदनी_कुशवाहा #सीओ_राजेश_कमल  #कालपी_कोतवाली #रामगंज_चौकी #कालपी_पुलिस
 #जालौन_पुलिस #पुलिस_अधीक्षक_जालौन
 #तहसील_कालपी #गणेशगंज 
#कालपी #जालौन  #क्राइम_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #BreakingNews #CrimeNews #Kalpi #Jalaun

कालपी में चोरों का आतंक! तहसील-कोतवाली से चंद कदम दूर सूने मकान में साढ़े तीन लाख की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल कालपी नगर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात तहसील परिसर और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित गणेशगंज मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह ताले टूटे मिलने पर हुई, जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। गणेशगंज निवासी राजा भइया कुशवाहा अपनी पत्नी बबली, पुत्र रोहित, शिवम और पुत्री नंदनी के साथ रोजगार के सिलसिले में फतेहपुर के खागा में रहते हैं, जहां वह चाट का ठेला लगाते हैं। कालपी स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने कमरे और बक्से के ताले तोड़कर सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया समेत अन्य जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। गृहस्वामी के मुताबिक बड़े बेटे की शादी तय हो चुकी थी और शादी के लिए बनवाकर रखे गए जेवर भी घर में रखे थे। चोरी के बाद परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तथा रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात सामने आई है। लगातार चोरियों से उठ रहे सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चोर तहसील और कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर सूने मकान को निशाना बना सकते हैं, तो नगर के अन्य मोहल्लों में आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी मजबूत है? स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते करीब एक माह में इंदिरा नगर, अदलसराय, रामगंज, तरीबुल्दा सहित कई मोहल्लों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खास बात यह है कि कई घटनाओं में सूने मकानों को ही निशाना बनाया गया। इसके बावजूद चोरों तक पुलिस की पहुंच नहीं बन पा रही है। पुलिस गश्त पर भी सवाल पुलिस की ओर से लगातार गश्त और पिकेट व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन लगातार हो रही चोरियों ने इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस की सक्रियता इतनी प्रभावी है तो चोर बार-बार सूने घरों को चिन्हित कर वारदात कैसे कर रहे हैं? क्या चोरों का कोई गिरोह नगर में सक्रिय है? क्या सूने मकानों की पहले से रेकी की जा रही है? रात की पुलिस गश्त आखिर किन इलाकों में हो रही है? पिछली चोरी की घटनाओं में पुलिस को कितनी सफलता मिली? क्या पुलिस ने पुराने चोरों और संदिग्धों की निगरानी बढ़ाई है? तहसील-कोतवाली के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था चोरों को रोकने में क्यों नाकाम रही? इन सवालों के जवाब अब कालपी की जनता पुलिस से चाह रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन लगातार चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने रात में प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। #राजा_भइया_कुशवाहा #बबली_कुशवाहा #रोहित_कुशवाहा #शिवम_कुशवाहा #नंदनी_कुशवाहा #सीओ_राजेश_कमल #कालपी_कोतवाली #रामगंज_चौकी #कालपी_पुलिस #जालौन_पुलिस #पुलिस_अधीक्षक_जालौन #तहसील_कालपी #गणेशगंज #कालपी #जालौन #क्राइम_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #BreakingNews #CrimeNews #Kalpi #Jalaun

Kalpi, Jalaun | Aug 17, 2026

एट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर में घुसकर हमला और धमकी के आरोप

सिर पर डंडे से हमला करने का आरोप, थाना जाते समय धमकी देने का भी दावा; वायरल वीडियो की जांच की मांग

एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
 घनाराम वर्मा ने सोनू आहिरवार पुत्र बाबू आहिरवार और टिंकू आहिरवार पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के मुताबिक, घटना 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। 
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना एट जाने के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई तथा थाना क्षेत्र के पास भी कथित रूप से तमंचा दिखाकर डराया गया।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो मामले को और गंभीर बना रहा है। 
सवाल है—क्या वायरल वीडियो की पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी? 
वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता क्या है? 
क्या पीड़ित के आरोप सही हैं?
 और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपितों पर कब और कितनी सख्त कार्रवाई होगी?

फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

आपकी क्या राय है? 
वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस को सच्चाई सामने लानी चाहिए या नहीं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

#BreakingNews #ViralVideo #Et #EtNews #Jalaun #JalaunNews #UPNews #CrimeNews  #पुलिसजांच #थानाएट #एटपुलिस #जालौनपुलिस #कानूनव्यवस्था #CrimeAlert
 #ViralNews #LocalNews #LatestNews #UPPolice #NewsUpdate #BigBreaking #PublicVoice #Justice #LawAndOrder

एट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर में घुसकर हमला और धमकी के आरोप सिर पर डंडे से हमला करने का आरोप, थाना जाते समय धमकी देने का भी दावा; वायरल वीडियो की जांच की मांग एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घनाराम वर्मा ने सोनू आहिरवार पुत्र बाबू आहिरवार और टिंकू आहिरवार पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना एट जाने के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई तथा थाना क्षेत्र के पास भी कथित रूप से तमंचा दिखाकर डराया गया। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो मामले को और गंभीर बना रहा है। सवाल है—क्या वायरल वीडियो की पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी? वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता क्या है? क्या पीड़ित के आरोप सही हैं? और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपितों पर कब और कितनी सख्त कार्रवाई होगी? फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। आपकी क्या राय है? वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस को सच्चाई सामने लानी चाहिए या नहीं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #ViralVideo #Et #EtNews #Jalaun #JalaunNews #UPNews #CrimeNews #पुलिसजांच #थानाएट #एटपुलिस #जालौनपुलिस #कानूनव्यवस्था #CrimeAlert #ViralNews #LocalNews #LatestNews #UPPolice #NewsUpdate #BigBreaking #PublicVoice #Justice #LawAndOrder

Kalpi, Jalaun | Aug 17, 2026

यमुना का जलस्तर घटा, प्रशासन और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रविवार को कालपी में यमुना नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा। 
जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर 100.80 मीटर तक पहुंच गया था। 
केंद्रीय जल आयोग, कालपी कार्यालय के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार से जलस्तर में लगातार करीब एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की कमी दर्ज की गई। रविवार को जलस्तर घटकर 100.17 मीटर पहुंच गया।

अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है।
 यमुना का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का लाल निशान 108 मीटर निर्धारित है। 
पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 112 मीटर से ऊपर पहुंच गया था।

फिलहाल जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है और प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

#यमुना_जलस्तर #कालपी #जालौन #यमुना_बाढ़ #बाढ़_अपडेट #JalaunNews #KalpiNews #YamunaRiver #BreakingNews #UPNews #जलस्तर_में_गिरावट

यमुना का जलस्तर घटा, प्रशासन और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस रविवार को कालपी में यमुना नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा। जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर 100.80 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग, कालपी कार्यालय के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार से जलस्तर में लगातार करीब एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की कमी दर्ज की गई। रविवार को जलस्तर घटकर 100.17 मीटर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है। यमुना का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का लाल निशान 108 मीटर निर्धारित है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 112 मीटर से ऊपर पहुंच गया था। फिलहाल जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है और प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। #यमुना_जलस्तर #कालपी #जालौन #यमुना_बाढ़ #बाढ़_अपडेट #JalaunNews #KalpiNews #YamunaRiver #BreakingNews #UPNews #जलस्तर_में_गिरावट

Kalpi, Jalaun | Aug 16, 2026

जन्मदिन पर मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से आभार ❤️🙏

मैं सोनू महाराज, कालपी (जालौन), अपने जन्मदिन पर मिले आप सभी के अपार प्यार, स्नेह, दुलार और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏❤️

मेरी बहनों, भाइयों, बड़ी बहनों, बड़े भाइयों, छोटी बहनों, छोटे भाइयों, गुरुओं, भाभी जी, भतीजों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया, फोन, व्हाट्सऐप, फेसबुक के माध्यम से जिस तरह जन्मदिन की बधाइयां दीं और कई स्थानों पर केक काटकर अपना स्नेह दिया, वह मेरे लिए जीवन की अनमोल पूंजी है। 🎂❤️

कालपी, कोंच, उरई, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन, कदौरा, महेवा, डकोर, नदीगांव और कुठौंद सहित पूरे जनपद जालौन से मिले इस प्यार को मैं जीवनभर नहीं भूलूंगा।

आप सभी का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं। आपका प्यार हमेशा मेरे दिल में रहेगा। 🙏❤️

आप सभी का दिल से धन्यवाद एवं कोटि-कोटि आभार।
आपका अपना — पत्रकार सोनू महाराज, कालपी जालौन ❤️🙏

#सोनूमहाराज #कालपी #जालौन #जन्मदिन #आभार #धन्यवाद #प्यारऔरआशीर्वाद #आपकास्नेह #जालौनपरिवार #कालपीपरिवार
 #उरई #कोंच #रामपुरा #माधौगढ़ #जालौन #कदौरा #महेवा #डकोर #नदीगांव #कुठौंद

जन्मदिन पर मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से आभार ❤️🙏 मैं सोनू महाराज, कालपी (जालौन), अपने जन्मदिन पर मिले आप सभी के अपार प्यार, स्नेह, दुलार और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏❤️ मेरी बहनों, भाइयों, बड़ी बहनों, बड़े भाइयों, छोटी बहनों, छोटे भाइयों, गुरुओं, भाभी जी, भतीजों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया, फोन, व्हाट्सऐप, फेसबुक के माध्यम से जिस तरह जन्मदिन की बधाइयां दीं और कई स्थानों पर केक काटकर अपना स्नेह दिया, वह मेरे लिए जीवन की अनमोल पूंजी है। 🎂❤️ कालपी, कोंच, उरई, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन, कदौरा, महेवा, डकोर, नदीगांव और कुठौंद सहित पूरे जनपद जालौन से मिले इस प्यार को मैं जीवनभर नहीं भूलूंगा। आप सभी का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं। आपका प्यार हमेशा मेरे दिल में रहेगा। 🙏❤️ आप सभी का दिल से धन्यवाद एवं कोटि-कोटि आभार। आपका अपना — पत्रकार सोनू महाराज, कालपी जालौन ❤️🙏 #सोनूमहाराज #कालपी #जालौन #जन्मदिन #आभार #धन्यवाद #प्यारऔरआशीर्वाद #आपकास्नेह #जालौनपरिवार #कालपीपरिवार #उरई #कोंच #रामपुरा #माधौगढ़ #जालौन #कदौरा #महेवा #डकोर #नदीगांव #कुठौंद

Kalpi, Jalaun | Aug 16, 2026