Public App Logo
तूमेरा में नल कनेक्शन को लेकर विवाद, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप कोंच/जालौन। तूमेरा गांव निवासी हैदलपुर बाली पत्नी अमर सिंह कोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के अंगद पुत्र रघुवर पाल पर नमामि गंगे योजना के तहत उसके मकान के सामने नल नहीं लगने देने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विपक्षी कहता है कि चाहे 5-6 लाख रुपये खर्च हो जाएं, लेकिन उसके घर के सामने नल नहीं लगने देगा। साथ ही पट्टे की जमीन पर निस्तार और आवागमन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर भयभीत करते हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई तथा उसके मकान पर नमामि गंगे योजना का नल लगवाने की मांग की है। #तूमेरा #कोंच #जालौन #नल_कनेक्शन_विवाद #नमामि_गंगे #हैदलपुर_बाली #अमर_सिंह_कोरी #अंगद_पाल #रघुवर_पाल #पुलिस_अधीक्षक_जालौन #एसपी_जालौन #कोंच_पुलिस #जल_जीवन_मिशन #नल_कनेक्शन #गांव_का_विवाद #धमकी_का_आरोप #गाली_गलौज #निष्पक्ष_जांच #पुलिस_कार्रवाई #जालौन_न्यूज़ #कोंच_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #उत्तर_प्रदेश_न्यूज़ #ग्रामीण_समाचार - Kalpi News