नेवादा में भव्य तिरंगा यात्रा
कौशाम्बी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेवादा ब्लॉक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने की।
खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल ने यात्रा का नेतृत्व किया।
हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।
भारत माता की जय, अमर शहीद अमर रहें के नारों से कस्बा गूंज उठा।
संदीप मिश्रा ने यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने अतिथियों और ग्रामवासियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर नेवादा कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
यात्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा के गेट से होते हुए वापस ब्लॉक परिसर पहुंची।
यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शांति भूषण सिंह, मंडल महामंत्री वरुण पांडे और कार्यक्रम संयोजक धनराज सिंह समेत अन्य लोग