रोहतास जिले के दिनारा थाना के जोगनी हत्याकांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मिल्की गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। अजीत तिवारी सामंती आदतन अपराधी है। गरीब परिवार जब मजदूरी मांगने गया तो गोली मार दी। बीजेपी के आते ही सामंती शक्तियां सक्रिय हो गई है। न्याय नहीं मिल रहा है। जनता देख रही है, समय आने पर फैसला सुनायेगी।