Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
rakesh55171
No video available
13
5 जहरीले सांप के नाम,cobra,common krait,russell viper,Banded krait and king cobra, snake rescue team Motihari,9304887583
Motihari, East Champaran
| Jul 9, 2021
MORE NEWS
सोमेश्वर नाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमेश्वर नाथ धाम अरेराज में हेलीकॉप्टर से की गई भव्य पुष्प वर्षा ने श्रद्धा और भक्ति के वातावरण को और दिव्य बना दिया। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सौजन्य से बाबा सोमेश्वर नाथ एवं उनके श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दिव्य और विहंगम दृश्य को देखकर भक्तगण अद्भुत उत्साहित दिखे और सभी ने एक स्वर से बाबा का जयकारा लगाया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 17, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में झंडारोहण एवं दिव्यांगजनों तथा बालिकाओं का सम्मान मोतिहारी, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडारोहण के पश्चात उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों, अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी श्री अभिषेक कुमार दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं है, बल्कि इसके साथ प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी निर्वहन आवश्यक है। न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पांच दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाइकिल स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में पांच दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। ट्राईसाइकिल का वितरण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद एवं वंचित लोगों को उनके अधिकारों से जोड़ना विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें अधिक से अधिक स्वावलंबी बनाना तथा उनके दैनिक जीवन एवं आवागमन को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सम्मान, अवसर एवं अधिकार उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्कृष्ट कला प्रदर्शन के लिए तीन बालिकाएं सम्मानित समारोह के दौरान कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। उनकी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट कला प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें मोमेंटो एवं अन्य सम्मान सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चों एवं बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। कला, शिक्षा, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किए जाने से निश्चित रूप से अन्य बच्चों को भी अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 16, 2026
प्रेस ब्रीफिंग मोतिहारी, 16 अगस्त 2026: महावीरी झंडा जुलूस के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.08.2026 को शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च एक ओर आम नागरिकों में सुरक्षा एवं प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना को मजबूत करने तथा दूसरी ओर असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया कि विधि-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता से लिया जाएगा। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, प्रोबेशनर डीएसपी सुश्री कुमारी प्रियंका एवं श्री अभिषेक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष नगर थाना, छतौनी थाना एवं मुफस्सिल थाना सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं बल शामिल रहे। प्रशासन द्वारा महावीरी झंडा जुलूस को लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, लगातार निगरानी तथा आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी, सीसीटीवी ड्रोन कैमरा एवं अन्य माध्यमों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि— 1. महावीरी झंडा जुलूस को पूर्ण शांति, भाईचारे एवं पारस्परिक सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। 2. जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग, समय एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। 3. किसी भी प्रकार के उत्तेजक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक नारे, गीत, पोस्टर या प्रदर्शन से बचें। 4. किसी दूसरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधि न करें। 5. सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना, पुराना वीडियो अथवा फर्जी खबर प्रसारित या साझा न करें। किसी सूचना की सत्यता के संबंध में संदेह होने पर उसे आगे न बढ़ाएं। 6. जुलूस के दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन/पुलिस को दें और स्वयं कानून हाथ में न लें। 7. यातायात व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें तथा एम्बुलेंस, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें। 8. अभिभावक अपने बच्चों एवं युवाओं को भी शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि धार्मिक आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए पर्व मनाना सभी की जिम्मेदारी है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा, लेकिन विधि-व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने, उपद्रव करने अथवा कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
East Champaran, Bihar | Aug 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति सदर अस्पताल, मोतिहारी में महिलाओं के अधिकार एवं विधिक संरक्षण को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मोतिहारी, 16 अगस्त 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में आज सदर अस्पताल, मोतिहारी में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं विधिक संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न महिला-केंद्रित कानूनों एवं उनके अंतर्गत उपलब्ध विधिक संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने पूर्व-गर्भाधान और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (PC & PNDT) अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम सहित महिलाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, समानता, गरिमा और सुरक्षा की रक्षा केवल कानून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा, दहेज मांग या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उचित कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सचिव ने मुफ्त विधिक सहायता की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अथवा सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्ति, विशेषकर महिलाएं और अन्य पात्र वर्ग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से विधिक जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छात्रों एवं स्वास्थ्य प्रोफेशनल्स द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। सचिव श्री नितिन त्रिपाठी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम, युवाओं एवं परिवारों पर इसके नकारात्मक प्रभाव तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की तथा नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री दक्ष, पैरा लीगल वालंटियर (PLV) श्री रमन मिश्रा तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार सहित अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, छात्र एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विधिक जागरूकता के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, समानता एवं अधिकारों की रक्षा तथा युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखते हुए एक सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
East Champaran, Bihar | Aug 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिला प्रशासन और मीडिया के प्रतिनिधिगण के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त महोदय ने जिला प्रशासन की टीम का नेतृत्व किया। जिला प्रशासन की टीम विजेता बनी। एडीएम pgro sir का जिला प्रशासन की टीम को मार्गदर्शन मिला। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India
East Champaran, Bihar | Aug 16, 2026
5 जहरीले सांप के नाम,cobra,common krait,russell viper,Banded krait and king cobra, snake rescue team Motihari,9304887583 - Motihari News