Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

साइकिल से आया चोर, ऑफिस से 40 किलो सरसों का कट्टा लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद वारदात मुरैना। शहर के राम नगर स्थित लाइब्रेरी के ऑफिस से दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। एक युवक साइकिल से लाइब्रेरी पहुंचा और कार्यालय में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर करीब 40 किलो सरसों का कट्टा साइकिल पर रखकर फरार हो गया। पूरी घटना लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #morena #मुरैना #सरसों #चोरी

Morena Nagar, Morena | Jul 7, 2026

MORE NEWS

राजगढ़ ब्रेकिंग: जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल, वीडियो वायरल।
राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए जमीनी विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से तीन लोगों पर गोली चलाई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका साथी सुरेश पिता आत्माराम घटना के बाद 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ ब्रेकिंग: जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल, वीडियो वायरल। राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए जमीनी विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से तीन लोगों पर गोली चलाई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका साथी सुरेश पिता आत्माराम घटना के बाद 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

दौड़ प्रतियोगिता में फर्जी आधार कार्ड का आरोप, अन्नू कंषाना बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश

मुरैना जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवा नेता अन्नू कंषाना ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता में कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए एक युवक को शामिल कराया गया।
दरअसल, 15 अगस्त को बाराद्वारी छिछावली( दतहरा ) मंदिर परिसर में अन्नू कंषाना की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में वार्ड क्रमांक 9 के युवाओं को ही शामिल किए जाने की शर्त रखी गई थी।
अन्नू कंषाना का आरोप है कि राजनीतिक विरोधियों ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर एक युवक को प्रतियोगिता में शामिल कराया। मामला सामने आने के बाद उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है।
अन्नू कंषाना ने कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच इस तरह की गतिविधियां उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास हैं। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए इसके पीछे शामिल लोगों की भूमिका सामने आने की बात कही है।

#मुरैना #morena #जिलापंचायत #चुनाव

दौड़ प्रतियोगिता में फर्जी आधार कार्ड का आरोप, अन्नू कंषाना बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश मुरैना जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवा नेता अन्नू कंषाना ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता में कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए एक युवक को शामिल कराया गया। दरअसल, 15 अगस्त को बाराद्वारी छिछावली( दतहरा ) मंदिर परिसर में अन्नू कंषाना की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में वार्ड क्रमांक 9 के युवाओं को ही शामिल किए जाने की शर्त रखी गई थी। अन्नू कंषाना का आरोप है कि राजनीतिक विरोधियों ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर एक युवक को प्रतियोगिता में शामिल कराया। मामला सामने आने के बाद उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है। अन्नू कंषाना ने कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच इस तरह की गतिविधियां उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास हैं। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए इसके पीछे शामिल लोगों की भूमिका सामने आने की बात कही है। #मुरैना #morena #जिलापंचायत #चुनाव

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

मुरैना जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने मुरैना शहर की कई मिठाई दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने मुरैना शहर की कई मिठाई दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

कैलारस शक्कर कारखाना बचाने विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, बरैया बोले—सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
 फूल सिंह बरैया और बादल सरोज समेत कई नेता पहुंचे अनशन स्थल, कारखाने की संपत्तियों की बिक्री व एमएसएमई को हस्तांतरण रोकने की मांग की।

कैलारस शक्कर कारखाना बचाने विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, बरैया बोले—सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे फूल सिंह बरैया और बादल सरोज समेत कई नेता पहुंचे अनशन स्थल, कारखाने की संपत्तियों की बिक्री व एमएसएमई को हस्तांतरण रोकने की मांग की।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇
बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇 बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026